{"_id":"6a8c4ff35d7001fe54089acb","slug":"gfds-grnoida-news-c-1-noi1095-4645432-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली पुलिस का फर्जी दरोगा बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली पुलिस का फर्जी दरोगा बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस का फर्जी दरोगा बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
- फर्जी पहचान पत्र दिखाकर लोगों पर जमाता था रौब, दुकानदारों से पुलिसकर्मी बताकर लेता था सामान
- फर्जी आईडी, दिल्ली पुलिस की वर्दी, टोपी और कई कार्ड बरामद, कार से भी करता था धौंस जमाने का काम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने सेक्टर-117 में दिल्ली पुलिस के दरोगा की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब जमाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार रविवार रात सेक्टर-113 थाना पुलिस की टीम पीसीआर-49 से गश्त कर रही थी। सेक्टर-117 गेट नंबर-3 के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लाल बत्ती के पास सर्विस रोड पर एक व्यक्ति दिल्ली पुलिस के दरोगा की वर्दी में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वर्दी पहने युवक दिखाई दिया। पुलिस ने कुछ दूरी पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल सिंह (34) पुत्र तोड़ी राम बताया। वह मूल रूप से कांता पुरी, महोली रोड, थाना कोतवाली, मथुरा का रहने वाला है और वर्तमान में सेक्टर-117, नोएडा में रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में राहुल ने स्वीकार किया कि वह दिल्ली पुलिस में तैनात नहीं है। उसने बताया कि उसे पुलिस की वर्दी पहनने का शौक है। इसी के चलते उसने दिल्ली पुलिस के दरोगा की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र तैयार कराया था। इनका इस्तेमाल वह लोगों के सामने पुलिस अधिकारी होने का प्रभाव बनाने के लिए करता था। आरोप है कि इसी पहचान का फायदा उठाकर वह दुकानदारों से खाने-पीने का सामान लेता और पुलिसकर्मी होने का रौब दिखाकर भुगतान नहीं करता था।
मनीषा सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से दिल्ली पुलिस का फर्जी पहचान पत्र मिला। वर्दी पर भी राहुल सिंह, उपनिरीक्षक की नाम पट्टी लगी थी। वर्दी पर दिल्ली पुलिस के बिल्ले और कंधों पर सफेद धातु के दो-दो सितारे लगे थे। पुलिस को उसके बैग से दिल्ली पुलिस की टोपी, तीन से अधिक पहचान पत्र और स्मार्ट कार्ड मिले। इसके अलावा भारतीय थल सेना का कैंटीन स्मार्ट कार्ड, दो आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और विभिन्न बैंकों के एटीएम व ऋण कार्ड भी बरामद हुए। पुलिस ने राहुल को हिरासत में लिया।