{"_id":"6a8c3746a26e7de61c0f18c3","slug":"bihar-vaishali-youth-climbs-mobile-tower-in-protest-against-ganga-river-erosion-in-raghopur-pahadpur-west-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4645350-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गंगा कटाव से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, तेजस्वी यादव को बुलाने की जिद; प्रशासन में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गंगा कटाव से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, तेजस्वी यादव को बुलाने की जिद; प्रशासन में मचा हड़कंप
Mon, 24 Aug 2026 07:24 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:24 PM IST
सार
Bihar News: वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी के कटाव से परेशान एक युवक विरोध जताने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। रवि कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को मौके पर बुलाने और तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की। पुलिस और प्रशासन युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटे रहे।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पश्चिमी इलाके में सोमवार को गंगा नदी के कटाव से त्रस्त एक युवक अजीबोगरीब तरीके से विरोध जताने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान नगरगांवा निवासी रवि कुमार, पिता रविंद्र राय और दादा मुरली राय के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
कटावरोधी काम नहीं होने से नाराज था युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रवि कुमार सोमवार को पहाड़पुर पश्चिमी स्थित बजरंगबली चौक के पास एक मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। युवक का आरोप है कि राघोपुर क्षेत्र में गंगा नदी लगातार विकराल रूप धारण कर कटाव कर रही है, जिससे लोगों के घर और जमीन खतरे में हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कटावरोधी कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसी नाराजगी और मांग को लेकर उसने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को मौके पर बुलाने और तत्काल कटाव रोकने का काम शुरू कराने की जिद पकड़ ली।
टावर के नीचे जुटी भीड़, पुलिस करती रही मान-मनौव्वल
घटना की सूचना मिलते ही जुरावनपुर और राघोपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बल और स्थानीय लोग युवक को नीचे उतारने के लिए लगातार मान-मनौव्वल करते रहे, लेकिन रवि अपनी मांग पर अड़ा रहा। राघोपुर थाने के एसआई राजू कुमार ने बताया कि युवक से लगातार बातचीत की जा रही है और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। उसके परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि वे उसे समझा सकें।
विज्ञापन
अंचल अधिकारी ने भी मौके की स्थिति की पुष्टि की
अंचल अधिकारी राजीव रंजन चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस बल को स्थिति संभालने के लिए भेजा गया है। युवक को शांत करने और सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन की टीम लगातार घटनास्थल पर मौजूद रही।
यह भी पढ़ें: तीन लाख छात्रों के लिए बड़ी पहल, बिहार में विद्या साथी लॉन्च; 24x7 मिलेगा लाइव शिक्षक और AI सपोर्ट
दो दिन पहले तेजस्वी ने देखा था कटाव प्रभावित इलाका
गौरतलब है कि घटना से महज दो दिन पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने राघोपुर के बहरामपुर पहुंचकर गंगा नदी के कटाव प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया था। उच्चस्तरीय निरीक्षण के बाद स्थानीय ग्रामीणों में कटावरोधी कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी थी। हालांकि, काम धरातल पर शुरू नहीं होने से ग्रामीणों और युवाओं में रोष व्याप्त है। इसी नाराजगी के बीच सोमवार को युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटना सामने आई।