{"_id":"6a8c504ec78e22284a04ef80","slug":"commuters-troubled-by-piles-of-garbage-and-foul-odor-around-laxmi-nagar-metro-station-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-261-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के आसपास कूड़े के ढेर, दुर्गंध से परेशान यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के आसपास कूड़े के ढेर, दुर्गंध से परेशान यात्री
विज्ञापन
हड़ताल के बाद भी नहीं छूटा संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में सड़कों पर कूड़े की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। एमसीडी के दावों के बावजूद लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के आसपास की स्थिति नारकीय बनी हुई है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद शुरू हुआ कचरा संकट करीब 10 दिन बाद भी खत्म नहीं हुआ है। मेट्रो स्टेशन के मुख्य निकास के पास कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे वाहनों व पैदल यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। दुर्गंध व मच्छरों से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
रोजाना हजारों नौकरीपेशा लोग, व्यापारी व छात्र इस मार्ग का उपयोग करते हैं। स्थानीय दुकानदार सुशील ने बताया कि हफ्ते भर से एमसीडी की गाड़ियां नहीं पहुंची हैं। छात्र गौतम ने कहा कि कूड़े के साथ नालियों से निकला बायोमास भी सड़कों पर पड़ा है।
स्थानीय निवासी नाजिश ने बताया कि 16 अगस्त को कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी अनिल कुमार की हत्या के विरोध में हड़ताल हुई थी। 18 अगस्त को मेयर ने 10 लाख मुआवजा व नौकरी की घोषणा के बाद हड़ताल खत्म होने की बात कही, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि लक्ष्मी नगर से कचरा उठाने की आज तक सुध नहीं ली गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।