{"_id":"6a8c512b5a16895a430dc4ed","slug":"25-kg-silver-jewellery-recovered-from-a-minor-in-shakarpur-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-262-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शकरपुर में नाबालिग के पास से 2.5 किलो चांदी के गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शकरपुर में नाबालिग के पास से 2.5 किलो चांदी के गहने बरामद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
शकरपुर थाना पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए चोरी के शक में 17 साल के एक नाबालिग को पकड़ा है। उसके पास से करीब 2.5 किलो पुराने चांदी के गहने बरामद हुए हैं। पुलिस ने गहनों को जब्त कर लिया है और नाबालिग को तय प्रक्रिया के तहत जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड विश्वास नगर के सामने पेश किया गया। जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 22 अगस्त को टीम कार बाजार पिकेट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वीर सावरकर ब्लॉक की तरफ से एक लड़के को संदिग्ध हालत में बैग लेकर आते देखा। पुलिसकर्मी को शक हुआ तो उन्होंने लड़के को रोक लिया और बैग की जांच की। बैग खोलने पर उसमें बड़ी मात्रा में पुराने चांदी के गहने मिले।