फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire breaks out in spare parts store of sugar mill

Meerut News: शुगर मिल के स्पेयर पार्ट्स के स्टोर में लगी आग, 50 लाख का सामान राख

Mon, 24 Aug 2026 07:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in spare parts store of sugar mill
शुगर मिल के स्पेयर पार्ट्स के स्टोर में लगी आग, 50 लाख का सामान राख
विज्ञापन

- परिवार के तीन सदस्य ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे, धुआं उठता देख सुरक्षित बाहर निकले
- कंप्यूटर और जरूरी दस्तावेज भी जले
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। लावड़ - सोफीपुर मार्ग स्थित केश कॉलेज के सामने गंगोत्री कॉलोनी में सोमवार सुबह शुगर मिल के स्पेयर पार्ट्स के स्टोर में अचानक आग लग गई। स्टोर के ऊपर बने मकान में परिवार के तीन सदस्य सो रहे थे। नीचे से धुआं उठता देखकर उनकी आंख खुल गई। समय रहते सभी लोग मकान से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में स्टोर में रखा करीब 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कंप्यूटर, जरूरी रिकॉर्ड और दस्तावेजों की फाइलें भी आग की चपेट में आ गईं।
स्टोर मालिक ओमंद्र गर्ग ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे वह सोकर उठे थे। इसी दौरान उन्हें मकान के निचले हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया। नीचे जाकर देखा तो स्टोर में आग लगी हुई थी। आग तेजी से फैल रही थी। उन्होंने तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन

कुछ ही देर में दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। आग की लपटें तेज होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद स्टोर में शुगर मिल के स्पेयर पार्ट्स समेत अन्य सामान पूरी तरह जला मिला। स्टोर में रखे कंप्यूटर और उसमें सुरक्षित जरूरी रिकॉर्ड के अलावा फाइलें भी जल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने अनुसार, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग की ओर से आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आग से हुए नुकसान का भी आकलन कराया जा रहा है। हादसे में परिवार के किसी सदस्य या अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed