{"_id":"57813dbc4f1c1b446c7fbdf2","slug":"bareilly-rescued-the-abducted-couple-in-nigohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली से अगवा दंपति निगोही में छुड़ाए गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली से अगवा दंपति निगोही में छुड़ाए गए
अमर उजाला ब्यूरो निगोही/शाहजहांपुर।
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
49 लाख रुपये हड़पने के लिए किया था बुजुर्ग दंपति का अपहरण
गिरोह की महिला सरगना समेत दो फरार, दो पुलिस की हिरासत में
चार बेटों की मौत के बाद बरेली के स्टेशन रोड स्थित होटल चंद्रगुप्त में तन्हाई की जिंदगी काट रहे बुजुर्ग दंपति को बैंक में जमा रकम और संपत्ति हड़पने के लिए इलाज कराने के बहाने ले जाकर अगवा कर लिया गया। अपहरण करने वाले गिरोह की महिला सरगना ने उन्हें निगोही थाना क्षेत्र में दिलावरपुर कलां गांव स्थित अपने मायके में कैद किया हुआ था, जहां शनिवार शाम को उनके साथ बेरहमी से मारपीट करने पर भेद खुल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला सरगना व उसका एक साथी भाग निकले लेकिन महिला अपहरणकर्ता के 16 वर्षीय भाई और उसके बरेली के हार्टमैन इलाके में रहने वाले साथी मुकेश को पुलिस ने दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार बरेली के माधोबाड़ी इलाके में रहने वाले वैज्ञानिक 70 वर्षीय डॉ. सुनील कुमार गर्ग और उनकी 65 वर्षीय पत्नी मीरा गर्ग के चार बेटों की कुछ वर्ष पहले एक एक करके मौत हो गई। इससे अवसादग्रस्त हुए इस दंपति ने अपनी सारी संपत्ति बेचकर करीब 49 लाख रुपये बैंक में जमा कर दिए। कुछ जेवर व नगदी अपने पास रखी हुई थी। गर्ग दंपति ने इसके साथ माधोबाड़ी में अपना घर भी छोड़ दिया और होटल चंद्रगुप्त में किराये पर कमरा लेकर वहां रहने लगे थे। बताया जाता है कि दिलावरपुर कलां निवासी आपराधिक प्रवृत्ति की 24 वर्षीय युवती को इस दंपति के बारे में जानकारी मिली तो उसने उनकी संपत्ति हड़पने की योजना बना ली। पुलिस के मुताबिक, पहले भी यह युवती कई आपराधिक वारदातों में लिप्त रही है और तीसरी शादी कर कुछ समय से बरेली में रह रही है। युवती ने बुजुर्ग दंपति से संपर्क बढ़ाकर उन्हें भरोसे में लिया और फिर उन्हें बरेली में ही अपने कमरे पर ले गई। वहां से उन्हें इलाज के लिए मिशन अस्पताल ले जाने के बहाने एंबुलेंस से बीसलपुर रोड होते हुए निगोही ले गई और दिलावरपुर गांव लाकर दोनों को कैद कर लिया गया। इसके बाद युवती और उसके साथियों ने बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट कर जेवर व नगदी समेत करीब दो लाख रुपये लूट लिए। दंपति से वे एटीएम कार्ड मांग रहे थे लेकिन कई बार मारपीट करने के बाद भी दंपति ने उन्हें एटीएम कार्ड की जानकारी नहीं दी। शनिवार शाम भी युवती और उसके साथ दंपति को एटीएम कार्ड मांगते हुए पीट रहे थे। गांव वालों ने इसका विरोध किया तो वे उनसे भी गालीगलौज करने लगे। इस पर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस गांव पहुंची तो युवती, उसका साथी और पिता सभी भाग निकले। मुकेश समेत दो लोग मौके पर मिले जो हिरासत में ले लिए गए। युवती की मां से भी पूछताछ जारी है। निगोही थाना प्रभारी अमर सिंह ने घटनाक्रम की पुष्टि की। बताया कि फरार युवती और उसके साथी की तलाश की जा रही है। प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्यवाही जारी है।