फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   badh express loot

बाघ एक्सप्रेस में तीन महिला यात्रियों को लूटा

Mon, 16 Feb 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 16 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
badh express loot
अप लाइन पर जा रही बाघ एक्सप्रेस में बैठीं तीन महिला यात्रियों को बदमाशों ने चेन पुलिंग करके लूट लिया। शनिवार की रात तीन बजे के करीब बदमाशों ने आंझी-शाहबाद टोडरपुर रेलवे स्टेशन के बीच घटना को अंजाम दिया। निरीक्षण पर आए जीआरपी के डीआईजी ने घटना का जल्द खुलासा करके बदमाशों को पकड़ने के निर्देश जीआरपी थाना हरदोई के एसओ को दिए हैं। साथ ही हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर से आगे तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने को कहा है।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब तीन बजे अप बाघ एक्सप्रेस हरदोई से छूटी, तभी 18 से 25 वर्ष उम्र के बदमाशों ने ट्रेन में लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने चलती ट्रेन में तीन महिलाओं से मोबाइल, नगदी कपड़े आदि लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने आंझी-शाहबाद और टोडरपुर स्टेशन के बीच में तीन बार चेन पुलिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ट्रेन से आसानी से उतर कर चले गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी ने आरपीएफ के सहयोग से ट्रेन को करीब 15 मिनट तक शहर के स्टेशन पर चेक किया। इस दौरान कोई बदमाश ट्रेन में नहीं मिला। जीआरपी इंस्पेक्टर ने तीनों महिलाओं से बदमाशों का हुलिया जाना। पीड़ित महिलाओं के यहां पर तहरीर न देने की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट का शिकार हुईं केसर जहां खलीलाबाद जा रहीं थीं। उनका पर्स, मोबाइल और रुपये, पूर्णिमा का कपड़ों से भरा बैग और नगदी बदमाश लूट ले गए। लखनऊ से काठगोदाम जा रहीं मालती का पर्स, कपड़ों का बैग और मोबाइल बदमाश ले गए।


‘तीनों महिलाओं से रिपोर्ट लिखने और लुटेरों का हुलिया जानने के लिए पूछताछ की गई है। इसके साथ ही ट्रेन को चेक भी किया गया। महिलाओं ने यात्रा बाधित होने के डर से यहां रिपोर्ट नहीं लिखाई। उन्होंने यात्रा समापन वाले स्टेशन पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।’
- डीके उपाध्याय, जीआरपी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed