फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Babu gang shootout And two lay leaders

मुठभेड़ में बाबू गैंग का सरगना समेत दो धरे

Thu, 31 Dec 2015 11:44 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 31 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Babu gang shootout And two lay leaders
थाना मदनापुर पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ में बाबू गैंग सरगना बाबू खां और उसके एक साथी मिदरी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पंखाखेड़ा में रहने वाले बाबू खां के खिलाफ पूरे प्रदेश में लूट और डकैती के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। पिछले वर्ष एक व्यापारी के यहां हुई चोरी में भी इस गैंग का हाथ था। पुलिस इसकी काफी दिनों ने तलाश कर रही थी। बुधवार की रात मदनापुर पुलिस को सूचना मिली कि बुधवाना रोड पर बहगुल नदी के पास बाबू खां अपने साथियों के साथ लूट की योजना बना रहा है। पुलिस ने बदमाशों की चारों तरफ से घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही बाबू खां और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आड़ में तीन बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने बाबू और उसके साथी मिदरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed