फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   atm

एटीएम हैंग करने वाले सीसीटीवी फुटेज से बेनकाब

Sat, 13 Dec 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 13 Dec 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
एटीएम के सीसीटीवी से निकाली गई तस्वीरों में एटीएम हैंग करके रुपये निकालने वाले इस गिरोह के तीन लोगों की तस्वीरें साफ-साफ थीं। इन्हें देखकर खुद ही खोजबीन में जुटा शशांक शुक्रवार को एक सदस्य के घर तक पहुंच भी गया। सब कुछ पुष्ट होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए दबिश दीं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के कायमगंज के रहने वाले शशांक पटेल ने 15 नवंबर को कच्चा कटरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। कोड व दूसरी इंट्री करके उन्होंने दस हजार रुपये निकालने चाहे तो मशीन चली नहीं और वह एटीएम सही होने का काफी देर इंतजार करने के बाद चले गए। कुछ देर बाद शशांक के मोबाइल पर दस हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसे पढ़कर वह वापस एटीएम पर आए। तब उन्हें वहां कोई नहीं मिला तो बैंक अधिकारियों से संपर्क करके सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई। फुटेज में तीन लड़के मशीन से रुपये निकालते दिखाई दिए।
विज्ञापन

फुटेज में तीनों लड़कों की तस्वीर साफ दिखाई दे रही थीं। इसके बाद शशांक ने तीनों लड़कों की तलाश शुरू कर दी। इनमें से एक शुक्रवार को शशांक को दिख भी गया। वह उसका पता लगाते हुए बहादुरगंज स्थित डाकखाना के पास लड़के के घर पहुंच गए। परिवार वालों ने लड़के का नाम विशाल शर्मा बताया। बातों ही बातों में शशांक ने उसके दोनों साथियों का नाम पता भी पूछ लिया। शुक्रवार को पुलिस ने विशाल और उसके साथी निगोही रोड पंचपीर मजार निवासी अंकुर और तारीन बहादुरगंज निवासी सुशील माली के नाम मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांचेगी, कैसे करते थे एटीएम हैंग
गिरोह का खुलासा होने के बाद अब पुलिस यह भी मालूम करेगी कि आखिर यह गिरोह कैसे एटीएम हैंग करता था। अब तक बातों से पता चला है कि ये लड़के एटीएम का बटन दबा देते थे, जिससे बाद में किसी के एटीएम प्रोसेस करने पर अचानक स्क्रीन पर सारे अक्षर दिखना बंद हो जाते हैं। थक-हारकर जब प्रोसेस पूरा न होने के कारण वह व्यक्ति चला जाता है तो गिरोह के लोग वहां पहुंचकर अगले प्रोसेस के बाकी चरण पूरे करते थे और तब भरी हुई रकम निकल आती थी। जिसे वे लेकर चंपत हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed