{"_id":"2a1f2162a56897dce67e878c97bdda01","slug":"anmol-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनमोल के हत्यारों की तलाश में दबिशें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनमोल के हत्यारों की तलाश में दबिशें
कलान (शाहजहांपुर)
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव निकुर्रा में रहने के आठ वर्षीय बेटे अनमोल की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उनकी रिश्तेदारियों बदायूं और फर्रुखाबाद में दबिशें दीं। इसके साथ ही अनमोल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रामवीर के बेटे अनमोल की बुधवार को नौगवां मुबारिकपुर (नरसुईया) स्थित प्राइवेट स्कूल से आठ सौ किलोमीटर दूर गांव जल्लापुर निवासी मनोज पुत्र श्रीपाल यादव और सुनील पुत्र नन्हकू यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद ग्रामीणों ने फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग जाम कर दिया था। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने पांच घंटे बाद जाम खोला था। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जलालाबाद सीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में दो टीमों को लगाया गया है। इसके साथ ही एसपी ने मामले में क्राइम ब्रांच को लगा दिया था। बुधवार की रात से बृहस्पतिवार की शाम आरोपियों की तलाश में उनकी रिश्तेदारियों फर्रुखाबाद और बदायूं में दबिशें दी र्गइं, लेकिन आरोपियों को कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार
रामवीर के बेटे अनमोल के शव का बृहस्पतिवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के भी लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। लोगों ने नम आंखों से अनमोल को विदाई दी।
विज्ञापन
घर शव उठने पर मचा कोहराम
अनमोल के शव को जब सुबह अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाया गया, तो घर में कोहराम मच गया। अनमोल की मां देवी और बहन साधना का रो-रोकर बुरा हाल था।
नामजद युवक के पिता की संदिग्ध हालात में मौत
मिर्जापुर। अनमोल की हत्या में नामजद आरोपी मनोज यादव के 65 वर्षीय पिता श्रीपाल पुत्र गुलजारी का शव मिर्जापुर क्षेत्र के गांव बढ़ईनगला के समीप कच्चे रोड पर बरामद हुआ है। श्रीपाल ढाईघाट मेले में कल्पवास कर गंगा स्नान कर रहा था। मृतक के भांजों ने श्रीपाल की मौत हार्ट अटैक से होना बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि कलान थाना के गांव दसिया में रहने वाले भूरे, बाबा, जितेंद्र व रामऔतार ने पुलिस को सूचना दी कि उसके मामा श्रीपाल निवासी गांव जल्लापुर थाना कलान ढाईघाट में कल्पवास कर गंगास्नान कर रहे थे। बुधवार को गांव निकुर्रा निवासी रामवीर यादव के आठ वर्षीय पुत्र अनमोल की हत्या में उनका पुत्र मनोज यादव व भतीजा सुनील नामजद हुए हैं।
इसकी जानकारी करने श्रीपाल ढाईघाट से कच्चे रास्ते से होकर पैदल अपने घर गांव जल्लापुर जा रहे थे। रास्ते में गांव बढईनगला के हरिशरण के खेत के समीप श्रीपाल जमीन पर लेट गए। काफी देर तक नहीं उठने पर आसपास के लोगों ने करीब जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के भांजों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक के भांजों ने बताया कि उसके मामा का बड़ा बेटा हिस्ट्रीशीटर विनोद की एक वर्ष पहले गांव निकुर्रा में हत्या कर दी गयी थी। बड़े पुत्र के खोने तथा दूसरा पुत्र मनोज मासूम बालक की हत्या में नामजद हो जाने से मामा श्रीपाल बहुत आहत थे। शायद इसलिए उनकी हार्टअटैक हो जाने से मौत हो गई है।