फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car collides with tractor-trolley loaded with stubble; farmer dies

Rampur News: पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार, किसान की मौत

Sat, 17 Oct 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 17 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tractor-trolley loaded with stubble; farmer dies
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर चड्ढा पेपर मिल के पास बृहस्पतिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की सामने से आ रही पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार हामिदनगर निवासी किसान जगदीप सिंह (33) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल चारों युवकों को परिजन उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हामिदनगर निवासी जगदीप सिंह खेती-किसानी करते थे। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे जगदीप चार दोस्तों निर्मल सिंह, गुरविंद्र सिंह आदि के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर बरेली जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही चड्ढा पेपर मिल के पास पहुंची, सामने से आ रही पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक की सीट के पीछे बैठे जगदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही ईसानगर चौकी प्रभारी विष्णु कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों को कब्जे में ले लिया। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। रात में सभी को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जगदीप को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

000
घर में पसरा मातम, आठ साल पहले हुई थी शादी



मृतक के बड़े भाई जगजोत सिंह ने बताया कि जगदीप किसानी करते थे। उनकी शादी आठ साल पहले हुई थी और उनकी एक साल की मासूम बेटी है। वह दो भाइयों में छोटे थे। उनके जाने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed