फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered against businessman in case involving assault on a sanitation worker

Kushinagar News: सफाईकर्मी से मारपीट के मामले के मामले में व्यापारी पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 17 Oct 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against businessman in case involving assault on a sanitation worker
- बुधवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारी और सफाईकर्मी में हुई थी बहस
विज्ञापन


- बृहस्पतिवार को सफाईकर्मियों ने कर दिया था कार्य बहिष्कार
तमकुहीराज। अतिक्रमण हटाने के दौरान बृहस्पतिवार को हुए विवाद में पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यापारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह विवाद बुधवार को नगर पंचायत तमकुहीराज में अतिक्रमण हटाते समय हुआ था। अगले दिन सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
त्योहारों के मद्देनजर नगर पंचायत तमकुहीराज में बुधवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कस्ो के व्यापारी अजय गुप्ता और एक सफाईकर्मी के बीच तीखी बहस हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। बृहस्पतिवार को इस घटना से नाराज सफाईकर्मियों ने सामूहिक कार्य बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तमकुहीराज थाने में शिकायत की। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। सफाईकर्मियों की शिकायत के बाद व्यापार मंडल के सदस्य भी थाने पहुंचे। उन्होंने सफाईकर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पहले दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया था। जांच के बाद शुक्रवार को पुलिस ने सफाईकर्मी की शिकायत पर अजय गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed