{"_id":"5878eb474f1c1b1729babde8","slug":"amla-hair-oil-by-truck-on-highway-462-theft-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक से आंवला हेयर ऑयल की 462 पेटी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर ट्रक से आंवला हेयर ऑयल की 462 पेटी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर।
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर खड़े ट्रक से आंवला हेयर ऑयल की 462 पेटी चोरी कर ली गईं। ट्रक चालक ने घटना की तहरीर थाने पर दी है।
स्नेहा रोड लाइंस का ट्रक पंतनगर से डॉबर के प्रोडक्ट लेकर पटना जा रहा था। बृहस्पतिवार रात करीब ड़ेढ बजे ड्राइवर सुरेश यादव निवासी गंाव शिलपुरा (चंदौली) और इसी गांव के हैल्पर अच्छे लाल ने तिलहर नगर से कुछ दूर हाईवे किनारे एक ढाबे पर ट्रक खड़ाकर दिया और केबिन में सो गए।
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे जब हेल्पर पहियों की हवा चेक करने उतरा तो उसने देखा कि पीछे से तिरपाल कटा हुआ है। ट्रक में आंवला हेयर ऑयल की कुल 1364 पेटी लदी थीं। इनमें से 462 पेटियां गायब थीं। ट्रक चालक सुरेश ने थाने जाकर इसकी तहरीर दी। सूचना पर कोतवाल दयाचंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने मामले की छानबीन की।