{"_id":"b5488f92bdd68149bbb185af658b9147","slug":"akin-nephew-stems-nirnkar-murderer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगा भतीजा ही निकला निरंकार का कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगा भतीजा ही निकला निरंकार का कातिल
शाहजहांपुर
Updated Tue, 19 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने मोहल्ला रेती में हुए निरंकार मिश्रा उर्फ अजय कुमार हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है। बकौल पुलिस, निरंकार की हत्या उसके सगे भतीजे कात्यान मिश्रा उर्फ समीर ने की।
यहां बता दें कि चार मई को दिन में 11 बजे निरंकार मिश्रा की उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वह अपने घर की बैठक में सो रहा था। विवेचक नरेंद्र देव पाठक ने बताया कि निरंकार हिस्ट्रीशीटर था। वर्ष 1989 में रेती में हुई रामजी मिश्रा की हत्या में भी वह शामिल था। इस मामले में उसे लोअर कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उच्चन्यायालय में अपील करके निरंकार जेल से बाहर आ गया और रोजा में ओमशाही नाम से ढाबा चलाने लगा।
पुलिस के मुताबिक, निरंकार का भतीजा समीर उससे बहुत परेशान रहता था। निरंकार उसे अक्सर ताने देकर परेशान करता था। इसी रंजिश में समीर ने चार मई को सोते समय बेलचा से वार करके निरंकार की हत्या कर दी। पुलिस ने समीर की निशानदेही पर खून सना बेलचा बरामद कर लिया है।