फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the procession returned to the bride without Banvron

भांवरों के बाद बिना दुल्हन लौटी बारात

Sun, 14 Jun 2015 11:18 PM IST
रामपुर कलां/खुटार।
रामपुर कलां/खुटार। Updated Sun, 14 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
After the procession returned to the bride without Banvron
क्षेत्र के गांव माधौपुर से सेहरामऊ दक्षिणी गई एक बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। विदाई के समय दुल्हन ने दूल्हे की उम्र ज्यादा बताकर ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को माधौपुर से एक बारात सेहरामऊ दक्षिणी के गांव गई थी। वधू पक्ष के लोगों ने बारात का खूब स्वागत किया। द्वारचार आदि के बाद भांवरों की रस्म आदि भी पूरी हो गई। इस बीच किसी ने दुल्हन को बताया कि दूल्हे की उम्र बहुत ज्यादा है। इस पर वधू ने ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया। परिवार के लोगों ने लड़की को तमाम ऊंच-नीच समझाते हुए ससुराल जाने को राजी करने का प्रयास किया, लेकिन बात नही बनी। शनिवार सुबह दूल्हा वधू के दरवाजे पर गाड़ी लेकर विदा कराने पहुंचा तो पता चला कि दुल्हन ससुराल जाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होते ही वर पक्ष में हड़कंप मच गया। गांव में पंचायत भी जोड़ी गई और वधू को विदा कराने का हरसंभव प्रयास किया गया, लेकिन दुल्हन किसी भी कीमत पर ज्यादा उम्र के दूल्हे के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। लड़की की जिद देख परिवार के लोग भी विदा न करने पर अड़ गए। शनिवार पूरे दिन पंचायत होने के बाद भी बात नहीं बनी तो बारात बिना दुल्हन के वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed