फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After raping the teenager accused of killing poison

रेप के बाद किशोरी को जहर देकर मारने का आरोप 

Mon, 20 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 20 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
 थाना रोजा क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 17 वर्षीय किशोरी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने के मामले में मृतका के पिता ने पड़ोसी युवक पर रेप के बाद जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर थाना रोजा में दे दी गई है। तहरीर के बाद तीन डॉक्टरों के पैनल ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण बिसरा जांच के लिए रख लिया गया है। रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। 
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव में उसके पड़ोसी युवक ने उनकी बेटी से शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। किशोरी युवक से शादी करना चाहती थी लेकिन लड़का शादी करने को तैयार नहीं था। तहरीर के मुताबिक पीड़ित का पिता शनिवार को अपनी पत्नी के साथ बाहर गया हुआ था। घर में लड़की अकेली थी। इसी दौरान आरोपी युवक घर में घुस आया और किशोरी के साथ रेप किया। किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। वह पत्नी के साथ शाम को घर पहुंचा। लड़की की हालत खराब थी। उसे शाम करीब पांच बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे किशोरी ने दम तोड़ दिया। किशोरी के पिता के आरोप के बाद रोजा पुलिस ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम पैनल में कराने का निर्णय लिया। डॉ. पीके वर्मा, डॉ. राजीव शर्मा और डॉ. रितु रस्तोगी के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। रोजा इंस्पेक्टर एनडी पाठक ने बताया मामला संदिग्ध है। घर में अकेली किशोरी के साथ लड़के के होने की जानकारी पर पिता ने डांट दिया था। इस पर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। किशोरी के पिता की तरफ से तहरीर मिल गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लड़का और लड़की दोनों के परिवार खानाबदोश हैं। वे गांव के बाहर डेरा डालकर रहते हैं। लड़की उसी युवक से शादी करना चाहती थी लेकिन लड़के के परिवार वाले शादी के विरोध में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed