फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After 10 minutes to 10 days Jagendra reached the MP's house

10 दिन बाद 10 मिनट को जगेंद्र के घर पहुंची सांसद

Thu, 18 Jun 2015 11:20 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 18 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
After 10 minutes to 10 days Jagendra reached the MP's house
आखिरकार सांसद कृष्णाराज को पत्रकार जगेंद्र सिंह के घर जाने का समय मिल ही गया। जगेंद्र की मृत्यु के दस दिन बात सांसद बृहस्पतिवार को दस मिनट के लिए ही उनके घर पहुंची, लेकिन धरना से दूरी बनाए रखी। उन्होंने परिवार के लोगों से घर जाकर अकेले में बात की।
विज्ञापन

सांसद ने जगेंद्र के पिता सुमेर सिंह को घर बुलाकर अकेले में बात की। इस दौरान मीडिया को भी दूर रखा गया। जगेंद्र के परिवार से वार्ता के बाद लौटते समय सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह आरोप-प्रत्यारोप और राजनीति के चक्कर में नहीं पड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। देरी से आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले को दिल्ली में उठा चुकी हैं। शाहजहांपुर आने के बाद वह जगेंद्र सिंह के घर आई हैं। जगेंद्र के परिवार के प्रति उन्हें पूरी सहानुभूति है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र सौंपा
खुटार। जगेंद्र सिंह के पिता सुमेर सिंह सहित परिवार के सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र सांसद कृष्णाराज को सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि उन लोगों को प्रदेश सरकार पर भरोसा नहीं रह गया है। उन्हें न्याय प्रधानमंत्री ही दिला सकते हैं। पत्र में मामले की सीबीआई जांच, परिवार को आर्थिक सहायता, जगेंद्र सिंह के पुत्रों को नौकरी दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच करने पहुंचे इंस्पेक्टर जेपी तिवारी
खुटार। शाहजहांपुर के सदर बाजार थाने के इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने बृहस्पतिवार को जगेंद्र सिंह के घर पहुंचकर मामले की जांच आगे बढ़ाई। उन्होंने कहा कि जांच में सहयोग के लिए जगेंद्र सिंह का लैपटॉप पुलिस को दिया जाना चाहिए, लेकिन परिवार के लोगों ने लैपटॉप में सेव डाटा को खुर्द बुर्द किए जाने की आशंका जताते हुए लैपटॉप देने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर ने लैपटॉप पुलिस को देने का नोटिस भी परिवार के लोगों को देना चाहा लेकिन उन्होंने नोटिस नहीं लिया।
जगेंद्र के पिता सुमेर सिंह ने कहा कि उन्हें प्रदेश सरकार और मामले की जांच कर रही पुलिस पर भरोसा ही नहीं है। लिहाजा लैपटॉप नहीं दिया जा सकता है। सुमेर सिंह ने कहा कि जेपी तिवारी पहले ही लैपटॉप से सारा डाटा कॉपी करके  ले जा चुके हैं, तो अब क्या कारण है कि पुलिस लैपटॉप के पीछे पड़ी हुई है।

पूरनपुर सीओ के व्यवहार से खराब होते बचा माहौल
खुटार। पूरनपुर के सीओ ब्रजकिशोर के अभद्र व्यवहार के चलते धरना स्थल पर माहौल खराब होते होते बचा। इस दौरान लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी भी सुनाई। सीओ पूरनपुर की ड्यूटी धरना स्थल पर लगी है। बृहस्पतिवार को वह धरना स्थल पर आ रहे थे। गली में जगेंद्र सिंह का भांजा विक्की दुकान पर खरीदारी कर रहा था। आरोप है कि बाइक किनारे करने को लेकर सीओ उससे गाली गलौज करने लगे। विक्की ने धरनास्थल पर आकर परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी। इसी बीच सीओ भी आ गए तो उत्तेजित लोगों ने उनका घेराव कर लिया और अभद्र व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई।


पांचवेें दिन भी जारी रहा घरवालों का धरना
खुटार। पत्रकार जगेंद्र सिंह की मौत के मामले में दर्ज रिपोर्ट में आरोपी राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की बर्खास्तगी, हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार को आर्थिक सहायता देने और पत्रकार के पुत्रों को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर परिवार के लोगों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। परिवार के लोगों के साथ भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे।

गौरतलब है कि पत्रकार जगेंद्र सिंह की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी सहित सहायता आदि की मांग को लेकर जगेंद्र सिंह का परिवार रविवार से घर के पास धरना प्रदर्शन पर बैठा है। बुधवार को चौथे दिन धरने पर परिवार के साथ भाजपा नेता रागिनी सिंह, महेंद्रपाल, देवेश गुप्ता, कांग्रेस नेता संतोष शर्मा कई कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहीं। धरना स्थल पर जगेंद्र के पिता सुमेर सिंह, बहन लवली सिंह, पुत्र राहुल और राजन, पुत्री रचना सहित तमाम लोग मौजूद रहे। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम लालबहादुर,सीओ पुवायां उमेश शर्मा, सीओ पूरनपुर ब्रजकिशोर सहित तमाम पुलिसकर्मी और डॉक्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed