फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of the murder of sister for dowry

दहेज के लिए बहन की हत्या का आरोप

Sat, 29 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद। Updated Sat, 29 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of the murder of sister for dowry
dead body - फोटो : अमर उजाला
 दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर ससुरालियों द्वारा बहन को मार डालने का आरोप लगाते हुए मृतका के भाई ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव खखुंड़ी निवासी राजीव सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी 25 वर्षीय बहन नन्ही देवी की शादी पिछले साल मई में गांव भुड़ियाभूड़ में की थी। आरोप है कि पांच महीने से उसकी बहन के ससुराल वाले दहेज में बोलेरो गाड़ी और सोने की चेन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। कुछ दिन पहले उसकी बहन ने फोन पर इसकी शिकायत भी की थी। इसके बाद वह अपनी बहन की विदा कराने गया, लेकिन ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी होने पर ही मायके भेजने की बात कही। 

राजीव के अनुसार शनिवार सुबह बहन के चचिया ससुर ने अपने दोस्त से उसे सूचना भिजवाई कि उसकी बहन की तबियत खराब हो जाने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर दोपहर के वक्त जब वह जिला अस्पताल पहुंचा तो वहां उसकी बहन नन्ही देवी का शव मिला। राजीव के अनुसार दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन को उसके पति, ससुर, सास तथा चचिया ससुर ने मिलकर मार डाला। तहरीर मिलने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed