{"_id":"1eed133e0791ae099d7529577455ae8c","slug":"accused-of-the-murder-of-a-married-couple-to-14-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति हत्याकांड के एक आरोपी की 14 को है शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति हत्याकांड के एक आरोपी की 14 को है शादी
पुवायां।
Updated Sat, 02 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
दंपति हत्याकांड में नामजद एक आरोपी रामबिहारी की 14 मई को शादी है। उसकी
विज्ञापन
बारात खीरी जनपद के एक गांव में जानी है। पुलिस वधू पक्ष और उनके गांव के
बारे में जानकारियां जुटा रही हैं। हत्या में नामजद कोई भी आरोपी अभी पुलिस
के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
गौरतलब है कि मंगलवार रात रामलड़ैते और उनकी पत्नी प्रभा देवी की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रामलड़ैते के बडे़ भाई शिवशंकर ने गांव अटसार के ओमप्रकाश, आदित्य कुमार, आनंदप्रकाश, अवनीश कुमार और गांव बेला छेदा के वीरेंद्र कुमार, रामबिहारी, सुआलाल के खिलाफ भाई और उसकी पत्नी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को दंपति का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर पैतृक गांव अटसार में किया गया था। पुलिस को जानकारी मिली कि रामबिहारी की 14 मई को शादी होनी है। इस पर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई और रामबिहारी की गिरफ्तारी पर फोकस कर दिया है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
00
परिवार के लोगों पर भी शक की सुई
पुवायां। दंपति हत्याकांड में परिवार के लोगों को भी पुलिस शक की निगाह से देख रही है। एसपी आरपीएस यादव ने शनिवार को मृतक के परिवार के लोगों से काफी देर तक पूछताछ की।
मृतक रामलड़ैते के भाई शिवशंकर ने एसपी को घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर एसपी ने सवाल उठाया कि रामलड़ैते और उसकी पत्नी प्रभा की हत्या के दौरान शिवशंकर की पत्नी बच्चे आदि रामलड़ैते के पड़ोस में ही लेटे थे, हत्यारों ने उनसे कुछ क्यों नहीं कहा? इसके अलावा उन्होंने शिवशंकर से यह भी पूछा कि घटना के तुरंत बाद उसने 100 नंबर या पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी? एसपी ने शिवशंकर से गांव अटसार में चल रही पुरानी रंजिश के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने शिवशंकर से कहा कि यदि वह सही जानकारी नहीं देगा तो उसकी और परिवार के लोगों की लाई डिटेक्टर मशीन से जांच कराई जाएगी। एसपी ने पत्रकारों से कहा कि हत्याकांड में अटसार और गांव बेला के लोग नामजद हैं, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बेला निवासी आजीन कारावास की सजा में जेल में बंद हरिओम की पत्नी से जुड़ा मामला भी पुलिस जांच में शामिल है। परिवार के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
00
हत्या के दिन रुपये निकालने की चर्चा
पुवायां। गांव में चर्चा है कि जिस रात रामलड़ैते दंपति की हत्या हुई है उस दिन उसने अपने बैंक खाते से एक लाख से अधिक की रकम निकाली थी। रामलड़ैते की सास की किडनी खराब हैं और वह इस राशि को इलाज के लिए सास को देने वाला था। पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है कि यदि रुपए निकाले गए हैं तो यह राशि आखिर कहां है।