फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: 3 Suspects Detained Within 12 Hours of Robbery, 1.60 Lakh and Bike Recovered, One Still Absconding

शहडोल: युवक और महिला से लूट के 12 घंटे बाद हिरासत में तीन आरोपी, बाइक समेत 1.60 लाख बरामद, एक अब भी फरार

Sat, 19 Sep 2026 02:03 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 02:03 PM IST
सार

ब्यौहारी में युवक और उसकी महिला रिश्तेदार से लूट व मारपीट की वारदात का  12 घंटे में खुलासा कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 1.60 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन
Shahdol: 3 Suspects Detained Within 12 Hours of Robbery, 1.60 Lakh and Bike Recovered, One Still Absconding
पुलिस घेरे में आरोपी

विस्तार

पुलिस ने जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में युवक और उसकी महिला रिश्तेदार के साथ हुई लूट और मारपीट की वारदात का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद ब्यौहारी पुलिस ने चार टीमें गठित कर रातभर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई मोटर साइकिल, नकदी और अन्य सामग्री समेत करीब 1.60 लाख रुपये का माल बरामद किया है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रात करीब 10 बजे अभिषेक चतुर्वेदी (27) निवासी बरकछ अपनी महिला रिश्तेदार के साथ बाइक से मऊ तिराहा की ओर जा रहा था। मऊ तिराहा स्थित पुलिया के पास दोनों रुके थे। इसी दौरान दो मोटर साइकिलों से चार युवक वहां पहुंचे और दोनों को घेरकर मोबाइल और रुपये देने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी: तीन साल पहले सिफारिश के बाद अब हुई रीवा डॉक्टर की सेवा समाप्ति, आखिर किसकी शह पर लंबित रहा मामला?
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने अभिषेक के साथ डंडे से मारपीट की, जबकि महिला रिश्तेदार के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी महिला का मोबाइल और 900 रुपये नकद तथा अभिषेक का पर्स छीनकर ले गए। पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और 600 रुपये नकद थे। आरोपी उनकी मोटर साइकिल भी अपने साथ ले गए।

घटना की सूचना डायल-112 के जरिए पुलिस को मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। एसपी के निर्देश पर गठित चार पुलिस टीमों ने रातभर जंगल, संभावित ठिकानों और अन्य स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर चन्द्रभान बुनकर, नीतीश लोनी और पप्पू राठौर, तीनों निवासी मऊ, ब्यौहारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटर साइकिल, नकदी और अन्य सामग्री बरामद की है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई है। मामले में फरार चौथे आरोपी की तलाश जारी है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed