फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Reel craze turned them criminals; knife-wielding Gabbar and extortionist Gautam arrested for posing as dons,

रील के शौक ने बनाया मुजरिम: चापड़ लहराने वाला ‘गब्बर’ और वसूली करने वाला गौतम गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 12:58 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 12:58 PM IST
सार

पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौतम तंवर पर भाईगिरी कर पैसे मांगने और डॉनगिरी के वीडियो बनाने का आरोप है, जबकि हर्ष वैष्णव उर्फ गब्बर को चापड़ के साथ पकड़ा गया।

विज्ञापन
Reel craze turned them criminals; knife-wielding Gabbar and extortionist Gautam arrested for posing as dons,
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में रील और सोशल मीडिया पर भाईगिरी दिखाने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। इनमें पुरानी बस्ती निवासी 22 वर्षीय गौतम तंवर पर लोगों से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और डॉनगिरी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गौतम खुद को कोरबा का गुंडा और डॉन बताकर लोगों पर दबदबा बनाने की कोशिश करता था। वह खुद को ‘भाई जी’ कहलवाता था और लोगों से शराब पीने के लिए पैसे मांगता था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र में उसकी पैदल परेड भी कराई। पुलिस के मुताबिक, गौतम तंवर के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


चापड़ लेकर दहशत फैलाने का आरोप
दूसरी कार्रवाई फोकटपारा इलाके में की गई। यहां पुलिस ने हर्ष वैष्णव उर्फ गब्बर को धारदार चापड़ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि फोकटपारा निवासी हर्ष वैष्णव हाथ में धारदार चापड़ लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से धारदार चापड़ बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। आरोपी के कब्जे से धारदार चापड़ बरामद होने के बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।


त्योहारों को लेकर पुलिस की सख्ती
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस द्वारा गुंडा-बदमाशों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने कहा कि शहर में हुड़दंग और दहशत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रील के शौक ने बनाया मुजरिम,चापड़ वाला गब्बर और वसूली वाला गौतम चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी 
 

रील के शौक ने बनाया मुजरिम,चापड़ वाला गब्बर और वसूली वाला गौतम चढ़े पुलिस के हत्थे

आरोपी का निकाला गया जुलूस 

रील के शौक ने बनाया मुजरिम,चापड़ वाला गब्बर और वसूली वाला गौतम चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed