फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Misdeed case in Kaithal: Allegation of accepting ₹3 lakh in exchange for a settlement; three arrested

कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप, केस दर्ज कराने वाली महिला समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 11:09 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 19 Sep 2026 11:09 AM IST
सार

एसआई मुकेश कुमार के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल ने सिविल लाइन थाना की हेड कांस्टेबल सुदेश और एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Misdeed case in Kaithal: Allegation of accepting ₹3 lakh in exchange for a settlement; three arrested
महिला को पकड़कर ले जाती पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

दुष्कर्म के एक मामले में समझौता कराने के नाम पर तीन लाख रुपये लेने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी पप्पू मटौर निवासी कृष्ण और दुष्कर्म मामले की शिकायतकर्ता महिला मोनिका शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर पैसे लेकर मामले को निपटाने की बातचीत करने और रकम नहीं देने पर आरोपी को सजा कराने की धमकी देने का आरोप है। कार्रवाई एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने की है।

विज्ञापन


31 दिसंबर 2025 को दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस
पुलिस के अनुसार मोनिका ने 31 दिसंबर 2025 को सिविल लाइन थाना में अनिल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी दौरान जेल में अनिल की मुलाकात हत्या के मामले में बंद पप्पू से हुई। आरोप है कि पप्पू ने अनिल से उसका मामला पैसों के बदले निपटाने की बात कही।
विज्ञापन


जेल से बाहर आने के बाद कृष्ण को बनाया माध्यम
एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद पप्पू ने मटौर निवासी कृष्ण के माध्यम से अनिल के मामले को पैसों में निपटाने की बातचीत शुरू की। कृष्ण की मोनिका के साथ रिश्तेदारी थी। इसी वजह से वह मोनिका की तरफ से अनिल पक्ष से पैसों की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत की रिकॉर्डिंग करने का भी आरोप
पुलिस के अनुसार पप्पू ने कृष्ण के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली थी। आरोप है कि इसी रिकॉर्डिंग के आधार पर वह पुलिस कर्मचारियों को विजिलेंस के माध्यम से पकड़वाने की योजना भी बना रहा था। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है।

अदालत परिसर में तीन लाख रुपये लेने का आरोप
शिकायत के अनुसार 15 सितंबर को कैथल कोर्ट परिसर में तीन लाख रुपये दिए गए थे। आरोप है कि पप्पू ने यह रकम अपने पास रख ली और मोनिका को नहीं दी। इसके बाद और पैसों की मांग की गई। शिकायत में आरोप है कि रकम नहीं देने पर अनिल को 10 साल की सजा करवाने की धमकी भी दी गई।


रिमांड में लेन-देन और रिकॉर्डिंग की होगी जांच
एसआई मुकेश कुमार के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल ने सिविल लाइन थाना की हेड कांस्टेबल सुदेश और एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान तीन लाख रुपये के लेन-देन बातचीत की रिकॉर्डिंग और प्रत्येक आरोपी की भूमिका की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed