{"_id":"6aae3bc18a484d181c03c9c7","slug":"widow-living-alone-in-a-field-murdered-struck-on-the-head-with-a-heavy-object-neighbors-discovered-the-body-in-the-morning-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4741433-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल: विधवा महिला की हत्या से हड़कंप, सिर पर गंभीर चोट के निशान; पुलिस रंजिश समेत कई एंगल से जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल: विधवा महिला की हत्या से हड़कंप, सिर पर गंभीर चोट के निशान; पुलिस रंजिश समेत कई एंगल से जांच में जुटी
Sat, 19 Sep 2026 03:28 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 03:28 PM IST
सार
सीधी के दरैन बाहा टोला में खेत के बीच बने घर में अकेली रह रही 55 वर्षीय विधवा प्रेम बाई अहिरवार की हत्या कर दी गई। रात में सिर पर भारी वस्तु से वार किया गया। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सीधी थाना क्षेत्र की घटना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीधी थाना क्षेत्र के दरैन बाहा टोला में खेत के बीच बने घर में अकेली रह रही 55 वर्षीय विधवा महिला की हत्या कर दी गई। रात के समय अज्ञात हमलावर ने महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह पड़ोसी महिला के घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वारदात की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मृतका की पहचान प्रेम बाई अहिरवार पत्नी स्वर्गीय राम नारायण अहिरवार के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला अपने खेत में बने मकान में अकेली रहती थीं। उनके पति शिक्षक थे और उनकी मृत्यु के बाद से वह खेत में ही रह रही थीं। महिला के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा उमरिया जिले के पाली में डाक विभाग में नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा देवशरण अहिरवार गांव के पुराने घर में अलग रहता है।
विज्ञापन
पढ़ें: नलखेड़ा में आठ लोगों की मौत के बाद आक्रोश, पुलिस ने फटकारी लाठियां; भीड़ हुई तितर बितर
विज्ञापन
सुबह पड़ोसियों के पहुंचने पर हुई जानकारी
बताया जा रहा है कि घटना बीती रात की है। सुबह जब पड़ोसी महिला के पास पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिलीं। इसके बाद लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही सीधी थाना प्रभारी शिवेंद्र भगत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीओपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस महिला की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार या वस्तु के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ रात के समय महिला के घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है।
थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि महिला से किसी की रंजिश तो नहीं थी और घटना के समय आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे।
