फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accused arrest of electricity department attack

बिजली विभाग की टीम पर  हमले का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Aug 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
accused arrest of electricity department attack
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
 बिजली विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने और बिजली चोरी में आरोपी तुफैल को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को तुफैल के पकड़े जाने पर भीड़ ने कैमहरिया की घेराबंदी कर सिपाहियों से गाली गलौज कर उसे छुड़ा लिया था। 
विज्ञापन

गंगसरा बिजली उपकेंद्र के जेई आरपी यादव मुखबिर की सूचना पर 29 जून को गांव कैमहरिया में चेकिंग करने गए थे। गांव में दो नलकूप चोरी की बिजली से चलते मिले तो टीम ने नलकूपों से केबल उतार ली। इस दौरान नलकूप स्वामी तुफैल आदि मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग की टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने की कोशिश की। इसके बाद जेई की ओर से खुटार थाने में जानलेवा हमला, बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन

12 अगस्त को कैमहरिया चौकी के सिपाही रमेश कुमार ने तुफैल को पकड़ लिया। जानकारी पाकर तुफैल पक्ष के तमाम लोगों ने चौकी घेर ली और सिपाहियों से गाली गलौज करते हुए आरोपी को जबरन छुड़ा ले गए। सिपाहियों ने मामले की जानकारी एसओ इफ्तेखार अहमद को दी, लेकिन चौकी घेरने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ इफ्तेखार अहमद के अनुसार तुफैल को शनिवार सुबह लक्ष्मीपुर मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शनिवार को चौकी पर सन्नाटा पसरा रहा। उधर, सिपाही रमेश कुमार से फोन पर बात करने पर उसने बताया कि वह क्षेत्र में है, थोड़ी देर तक चौकी पर पहुंचेगा। 

चौकी घेरने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई
खुटार। कैमहरिया चौकी का घेराव कर सिपाहियों से गाली गलौज करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जाता है कि एसओ ने अधिकारियों को चौकी घेरे जाने की कोई जानकारी नहीं दी थी। चौकी घेराव के पूरे मामले को दबा दिया गया है। चौकी के सिपाहियों को भी मुंह बंद रखने की हिदायत दी गई है। यदि अधिकारी मामले की निष्पक्षता से जांच करें तो पूरा मामला सामने आ सकता है, गांव के तमाम लोग चौकी घेरे जाने की बात खुलकर कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed