फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accidents, killing two people, including the elderly

हादसों में वृद्ध समेत दो लोगों की मौत

Fri, 31 Jul 2015 10:48 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 31 Jul 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Accidents, killing two people, including the elderly
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में रहैरिया चौकी के पास बृहस्पतिवार की रात मैजिक की चपेट में आकर ठेली चला रहे 25 वर्षीय अवधेश घायल हो गए। उधर, पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में ईशापुर-भटपुरा के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार 70 वर्षीय रामस्वरूप और सतीश घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर इलाज के बाद अवधेश और रामस्वरूप ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के मैलानी क्षेत्र के गांव महुरेना निवासाी बलराम का 25 वर्षीय बेट अवधेश बृहस्पतिवार की शाम साइकिल से अपने बहनोई बबलू के गांव झकरा जाने के लिए निकाला था। गोला गोकरणनाथ में अवधेश को ठेली चलाते उसके बहनोई बबलू मिल गए। अवधेश ने बबलू से उनकी ठेली ले ली और चलाने लगा, जबकि बबलू अवधेश की साइकिल चलाने लगे। मोहम्मदी रोड पर रहैरिया चौकी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी ने अवधेश की ठेली में टक्कर मार दी। चालक मौके पर मैजिक छोड़कर फरार हो गया। घायल अवधेश को मोहम्मदी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे शाहजहांपुर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। कुछ देर इलाज के बाद अवधेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के गांव इलहावास सिमरा निवासी 70 वर्षीय रामस्वरूप बृहस्पतिवार की रात क्षेत्र के गांव ईशापुर से अपने भांजे सतीश के साथ बाइक से घर वापस लौट रहे थे। ईशापुर-भटपुरा रोड पर उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। घायलों को शहर के जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामस्वरूप को मृत घोषित कर दिया। घायल सतीश को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। सूचना मिलने पर मृतकों के परिवार वाले देर रात जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed