फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A thunderstorm Two dead, including a child,

आंधी-पानी में एक बालक समेत दो मरे

Fri, 15 May 2015 11:52 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 15 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
A thunderstorm Two dead, including a child,
थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव ऐठा खुर्द में शुक्रवार शाम आंधी में पेड़ गिरने से इसकी चपेट में आकर 55 वर्षीय सोमवती की मौत हो गई। वहीं थाना कलान क्षेत्र के गांव दमुलिया में बिजली गिरने से 10 वर्षीय अशीष की मौत हो गई।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव ऐठा खुर्द निवासी संतन कुमार की पत्नी सोमवती शाम को घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भर रही थीं, तभी अचानक तेज हवा चलने से पास में लगा यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर उनके ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पेड़ हटाकर शव निकला। उधर, थाना कलान क्षेत्र के गांव दमुलिया निवासी मुनीष का दस वर्षीय बेटा आशीष खेत पर सब्जी की रखवाली कर रहा था, तभी अचानक आंधी-बारिश शुरू हो गई। बदलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी, इसकी चपेट में आकर आशीष बुरी तरह झुलस गया। परिवार वाले आशीष को कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। आशीष की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


आंधी में उड़े कई लोगों के छप्पर
खेड़ा बझेड़ा।शुक्रवार शाम पांच बजे से बने बादलों को देख ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। इसके बाद पानी बरसने के साथ ही आंधी ने गरीबों के आशियाने उड़ा दिए। आंधी से खेड़ा बझेड़ा चौराहे पर धर्म प्रकाश मिश्रा, दिलशाद, अशर्फी, अशोक, नवादा मोड़ पर जितेंद्र, महेश यादव और गांव  भिटारा  के जसवीर सिंह, बद्री, ऋषिपाल, लालबहादुर आदि का छप्पर उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed