{"_id":"5cbf5a96bdec2213ef2d41f2","slug":"91556044438-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप लाइन पर मेगा ब्लॉक, खन्नौत पुल समेत कई जगह काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अप लाइन पर मेगा ब्लॉक, खन्नौत पुल समेत कई जगह काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बार-बार मेगा ब्लॉक के बावजूद अब तक अप और डाउन लाइन पर पर मेंटिनेंस, ट्रैक और स्लीपर बदलने का काम पूरा नहीं हो सका है। मंगलवार को भी अप लाइन पर आलमनगर से गाजियाबाद तक मेगा ब्लॉक लिया गया। सोमवार को डाउन लाइन पर मेगा ब्लॉक रहा था। इससे पहले शनिवार और रविवार लगातार दो दिन अप लाइन पर मेगा ब्लॉक लिया जा चुका है। मंगलवार को मेगा ब्लॉक के दौरान बनथरा, खन्नौत पुल समेत कई जगह काम निपटाए गए। अब भी कुछ काम बाकी हैं।
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत दिल्ली-लखनऊ अप-डाउन मेन लाइनों को बदलने का काम कई दिन से चल रहा है। अप्रैल महीने में अब तक 20 बार मेगा ब्लॉक लिए जा चुके हैं। मंगलवार को मेगा ब्लॉक के दौरान गरीब रथ, काशी विश्वनाथ, अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन प्रभावित हुईं। यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। कोलकाता एक्सप्रेस को दो घंटे देरी से चलाया गया। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को भी देरी से चलाया गया। अन्य ट्रेनों को ब्लॉक की वजह से रास्ते में कई जगह रोकना पड़ा। इधर, ब्लॉक की वजह से शाहजहांपुर-सीतापुर-गोरखपुर पैसेंजर को रोजा से वापस कर दिया गया। यह ट्रेन पिछले 20 दिन में 15 बार रोजा से वापस की जा चुकी है। इससे सीतापुर की ओर जाने वाले यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है। ट्रेन पकड़ने के लिए काफी यात्री यहां से रोजा पहुंच रहे हैं। डीओएम प्रभाष राघव ने बताया कि ब्लॉक के दौरान काफी काम पूरे कर लिए गए हैं। खन्नौत पुल पर रेल ट्रैक बदलने का काम अभी शेष है। ऐसे में फिलहाल ब्लॉक लिए जाते रहेंगे।
मालगाड़ी की बोगी से उठा धुआं, बनथरा में काटी बोगी
शाहजहांपुर/रोजा। शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रही मालगाड़ी की बोगी में हॉट एक्सल होने से धुआं उठने लगा। मालगाड़ी लोड थी। किसी तरह इसे बनथरा स्टेशन तक लाया गया। यहां हॉट एक्सल बोगी को मालगाड़ी से अलग किया गया। सीएंडडब्ल्यू प्रभारी डीके अमन मौके पर पहुंच गए। ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रही मालगाड़ी करीब पांच बजे तिलहर पहुंचने वाली थी। इससे पहले बनथरा स्टेशन के पास मालगाड़ी के एक कोच से धुआं उठने लगा। गेटमैन ने देखा और इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल और पावर केबिन की सूचना पर कैरिच एंड वैगन इंचार्ज डीके अमन मौके पर पहुंच गए। मालगाड़ी से हॉट एक्सल कोच को अलग किया गया। हॉट एक्सल क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है। सीएंडडब्ल्यू प्रभारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी जाएगी।