फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कॉलेज प्रबंधक सहित आठ गिरफ्तार

कॉलेज प्रबंधक सहित आठ गिरफ्तार

Sun, 11 Nov 2018 06:08 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधक सहित आठ गिरफ्तार
कॉलेज प्रबंधक सहित आठ गिरफ्तार
विज्ञापन

तिलहर (शाहजहांपुर)। शनिवार को गांव कपसेड़ा में दो पक्षों में हुए झगड़ा फसाद के मामले में पुलिस ने कॉलेज प्रबंधक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स दूसरे दिन भी तैनात रही।
यहां बता दें कि गांव में दो दिन पहले शुक्रवार की शाम को एक किशोरी से दूसरे समुदाय के युवकों ने छेड़छाड़ कर दी थी जिसमें किशोरी ने चार आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में शनिवार को गांव में सुलह समझौते को लेकर एक पंचायत हुई थी पंचायत में मामला तय न होने पर पंचायत की समाप्ति पर जब गांव के स्कूल के प्रबंधक वीरेश कुमार शर्मा पंचायत से वापस लौट रहे थे तभी पुरानी रंजिश के रहते वीरेश शर्मा और वर्तमान गांव प्रधान के परिजन आमने-सामने हो गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष मारपीट करते रहे। उसके बाद पुलिस जब दोनों पक्षों को थाने लेकर आई तो कोतवाली में भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए जिससे कोतवाली परिसर में अफरा तफरी मच गई। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सभी नामजद आरोपियों सहित आधा दर्जन अज्ञात महिला पुरुष के विरुद्ध बलवा और सेविन क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी चंदन लाल विशाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक वीरेश शर्मा, उनके पुत्र विपुल व विवेक, मनोज कुमार, राजीव शर्मा व शिशुपाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया जबकि प्रधान पक्ष के किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके साथ ही छेड़खानी के मामले में दर्ज मुकदमे के आरोपी मसरूर निवासी गांव कपसेड़ा और आसिफ निवासी थाना गढ़िया रंगीन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। प्रभारी कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed