Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Beaten for opposing husband's second marriage

Sant Kabir Nagar News: पति की दूसरी शादी का विरोध करने पर पीटा

Thu, 12 Nov 2026 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Beaten for opposing husband's second marriage
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के लेडुआ महुआ रोशन बाबा गांव में दूसरी शादी का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट करने और छत से धक्का देकर गिराने का मामला सामने आया है। पीड़िता नसरीन ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और घर से निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता नसरीन ने जानकारी दी कि उसकी शादी मो. इरफान के साथ हुई है। उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि करीब चार महीने पहले पति ने चोरी-छिपे दूसरी शादी कर ली और दूसरी पत्नी को घर पर रख लिया।
विज्ञापन

इसका विरोध करने पर पति, सास जुबैदा खातून, ससुर मो. अली और देवर जन्नत अली आए दिन उसको गालियां देते और मारपीट करते हैं। आरोप है कि चार नवंबर की शाम करीब सात बजे पति और ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पति मो. इरफान और सौतन गुड़िया ने जान से मारने की नीयत से उसे छत से धक्का दे दिया। नीचे गिरने से उसके दाहिने पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed