Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Motorcyclist dies after being hit by an out-of-control jeep

Sultanpur News: बेकाबू जीप से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 12 Nov 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 12 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by an out-of-control jeep
लंभुआ। बेदूपारा-गारवपुर संपर्क मार्ग पर खुदौली के पास बृहस्पतिवार सुबह बेकाबू जीप से टकराकर बाइक सवार कोतवाली देहात के भादा निवासी नासिर अली (30) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया है। उसका चालक घटनास्थल से भाग निकला।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना सुबह आठ बजे हुई। बाइक चला रहे नासिर अली ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि प्रतापगंज भादा निवासी मौसम अली के बेटे नासिर अली की ससुराल खुदौली निवासी मान अली के यहां है। बृहस्पतिवार सुबह नासिर बाइक से लंभुआ से खुदौली जा रहे थे। तभी अनियंत्रित जीप से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। नासिर को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृत नासिर अली की पत्नी शबीना का गमजदा हैं। नासिर की दो बेटियां रानी (पांच) व माहिरा (ढाई) हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक जीप एक निजी स्कूल के बच्चों को लेकर लंभुआ जा रही थी। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि जीप मालिक व चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



साले की शादी से पहले जीजा की मौत

खुदौली निवासी मान अली के बेटे इमरान की शादी दो दिन बाद तय है। इमरान की शादी में शामिल होने के लिए नासिर पूरे परिवार के साथ ससुराल खुदौली पहुंचे थे। साले की शादी की तैयारियों में नासिर भी ससुराल पक्ष का हाथ बंटा रहे थे। बृहस्पतिवार को हुई दुर्घटना से परिवार में चल रही खुशियां काफूर हो गई हैं।


एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस से टकराई कार
जयसिंहपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बिरसिंहपुर के पास बृहस्पतिवार सुबह बलिया से लखनऊ जा रही कार रोडवेज बस से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद बस लेकर चालक मौके से भाग निकला। दुर्घटना में कार चला रहे बलिया के दुबहा, बुधाराहारा निवासी विशाल (22), सहचालक अरविंद (33) बच गए। यूपीडा टीम ने क्रेन की मदद से कार को सेमरी टोल प्लाजा पर खड़ा कराया है। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को मुख्य मार्ग से हटाकर यातायात बहाल किया गया है। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed