{"_id":"6af605313b955cc1bd025197","slug":"three-people-trapped-under-debris-after-tin-shed-collapses-young-girl-in-critical-condition-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-173140-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टिनशेड गिरने से तीन लोग मलबे में दबे, बालिका गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टिनशेड गिरने से तीन लोग मलबे में दबे, बालिका गंभीर
Thu, 12 Nov 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
ग्राम अमखेड़ा लखनऊ में गिरा टीन शेड संवाद
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव अमखेड़ा लखनऊ में बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर बना टिनशेड अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में उसके नीचे बैठीं तीन महिलाएं और एक बच्ची मलबे में दबकर घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद आठ वर्षीय बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव निवासी बाबूराम भोजवाल ने बताया कि पत्नी फूलमती बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे घर के बाहर बने टिनशेड के नीचे बैठी थीं। इसी दौरान भैया-दूज मनाने आईं उनकी रिश्तेदार गेंदादेवी अपनी आठ वर्षीय भतीजी चित्रा पुत्री सूरजपाल के साथ वहां बैठकर बातचीत कर रही थीं। तभी अचानक तेज आवाज के साथ टिनशेड भरभराकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आकर तीनों मलबे में दब गईं और घायल हो गईं। शेड गिरने की आवाज और घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर मलबा हटाया और घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सीएचसी बरखेड़ा ले जाया गया। डॉक्टरों ने चित्रा की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में जारी है।