{"_id":"6af6067fbd4069a5d00c0949","slug":"youth-dies-in-collision-between-two-bikes-the-other-rider-abandons-his-bike-and-flees-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-160446-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा सवार बाइक छोड़ भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा सवार बाइक छोड़ भागा
विज्ञापन
अश्वनी राय उर्फ पुजारी का फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
महुली। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कटका गांव के पास बुधवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महुली थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी अश्वनी उर्फ पुजारी राय (40) पुत्र ब्रह्मानंद राय बाइक से खलीलाबाद गए थे। देर शाम वह घर लौट रहे थे।
वह मैनसिर-मोलनापुर मार्ग पर कटका स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में अश्वनी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
दुर्घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल अश्वनी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर गोरखपुर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ं