{"_id":"5a5f6a514f1c1b7c268b4df2","slug":"91516202577-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनवरी से गायब महिला का शव तालाब में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक जनवरी से गायब महिला का शव तालाब में मिला
Updated Wed, 17 Jan 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-10
एक जनवरी से गायब महिला का शव तालाब में मिला
बिना एक्सपर्ट के शव तालाब से निकालने का विरोध किया
फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर क्लू खंगाले
अमर उजाला ब्यूरो
मकसूदापुर/बंडा। एक जनवरी से लापता महिला का शव बुधवार को गांव के पास ही तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के पुत्र ने पुलिस को तालाब से शव नहीं निकालने दिया। उसकी मांग थी कि पहले मौके पर स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया जाए। इसके बाद ही शव को निकालने दिया जाएगा। एक्सपर्ट के पहुंचने के बाद शव तालाब से निकाला गया।
बंडा थाने के गांव ररूआ निवासी छोटेलाल की 45 वर्षीय पत्नी सत्यवती एक जनवरी की सुबह शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। परिवार के लोगों ने सत्यवती की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका था।
बुधवार सुबह लोगों ने गांव के पश्चिम में काली माता के स्थान के पास तालाब में सत्यवती का शव देखा। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों के साथ ही गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के पुत्र अजीत वर्मा ने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसओ बंडा राहुल सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव तालाब से निकलवाने की बात कही। इस पर मृतका के पुत्र अजीत ने मां की मौत की गहराई से छानबीन किए जाने के मकसद से खोजी कुत्ते और एक्सपर्ट को मौके पर बुलाए जाने की मांग की। अजीत ने कहा कि खोजी कुत्ते के नहीं आने तक शव को नहीं निकालने दिया जाएगा। एसओ राहुल सिंह ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट सोनू चौधरी और संजीव यादव मौके पर पहुंच गए। शाम को शव तालाब से निकाला जा सका।
विज्ञापन
00
तहरीर के बाद भी नहीं की बंडा पुलिस ने कार्रवाई
मकसूदापुर/बंडा। मृतकों सत्यवती के पति छोटेलाल ने बताया कि उसकी पत्नी एक जनवरी से लापता थी। तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर उसने बंडा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले को बेहद हल्के में लिया और गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की। पुलिस ने उसे थाने के कई चक्कर लगवाए। पत्नी के एक दर्जन फोटो आदि भी ले लिए। कार्रवाई की मांग पर टरकाया जाता रहा। छोटेलाल का कहना है कि पुलिस तत्काल कार्रवाई शुरू कर देती तो पत्नी का पता लग सकता था।
00
दो वर्ष पूर्व मृतका के पुत्र का हुआ था विवाद
मकसूदापुर/बंडा। मृतका सत्यवती के पुत्र अजीत का कहना है कि गांव की लड़की को लेकर दो वर्ष पूर्व कटरी क्षेत्र के एक युवक ने उसके साथ मारपीट की थी और जान से मारने की नीयत से गला दबाने का प्रयास किया था। गांव के लोग मौके पर न पहुंचते तो आरोपी उसे मार डालता। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उसकी यही एक रंजिश है। इसके अलावा उसे किसी अन्य पर संदेह नहीं है। अजीत ने मां सत्यवती के आत्महत्या करने की बात को सिरे से नकार दिया। कहा कि परिवार में किसी प्रकार का मामूली विवाद तक नहीं था तो मां आत्महत्या क्यों करेगी?
---
वर्जन-
परिवार के लोगों को शव निकालने के लिए समझाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच कराई जा रही है।
-राहुल सिंह, एसओ बंडा