फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दुकान में करंट लगने से युवक की मौत

दुकान में करंट लगने से युवक की मौत

Wed, 21 Jun 2017 07:23 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
दुकान में करंट लगने से युवक की मौत
खुटार (शाहजहांपुर)। ग्रिल, विंडो बनाने वाली दुकान में खुले पड़े बिजली के तार पर पैर पड़ जाने से युवक को करंट लग गाया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला देवस्थान निवासी अरविंद गुप्ता की गोला रोड पर ग्रिल, विंडो, शटर आदि बनाने की दुकान है। मोहल्ला बजरिया निवासी गुड्डू का 20 वर्षीय पुत्र सूरज अरविंद की दुकान पर वेल्डिंग आदि का कार्य करता था। बुधवार को दुकान में बिजली का एक तार जमीन पर खुला पड़ा था। सूरज का पैर तार पर पड़ गया। करंट लगने से वह गिरकर तड़पने लगा। दुकान स्वामी सहित अन्य कारीगरों ने बिजली बंद कर उसे बमुश्किल तार से अलग किया। सूरज को खुटार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूरज के घर सूचना पहुंची तो मां वेदवती, पिता गुड्डू सहित परिवार के तमाम लोग अस्पताल पहुंचे। सूरज को मृत देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मां वेदवती पुत्र का शव देखकी अस्पताल में ही बेहोश होकर गिर पड़ी। एसओ इंद्रकुमार ने बताया कि मामले की तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed