फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Sun, 19 May 2019 07:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
अल्हागंज। क्षेत्र के गांव हुल्लापुर के पास आम के बाग में पुलिस ने रविवार सुबह फंदे पर लटके हुए एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस को उसके पास ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाती। पुलिस ने अज्ञात के तौर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव के पास आम के बाग में सुबह जब लोगों ने युवक का शव फंदे पर लटका देखा तो लोगों की भीड़ लग गई। उसके गर्दन में गमछे से फांसी का फंदा कसा हुआ था और शव आम के पेड़ की टहनी से लटक रहा था। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे उन्होंने शव को कब्जे में लेने के साथ ही लोगों से उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में उसके कपड़ों की तलाशी ली गई, उसमें भी कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे शिनाख्त हो पाती। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष आंकी गई है। उसके शरीर पर सफेद शर्ट और काले रंग की पैंट थी, उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed