Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Family members were overjoyed at the son's safe return.

Maharajganj News: अंधविश्वास की बलि से बचकर लौटा विक्की, दीपों से जगमग हुआ रमजिता गांव

Sun, 08 Nov 2026 08:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Family members were overjoyed at the son's safe return.
ठूठीबारी। जिस घर में दो माह के मासूम विक्की के लापता होने के बाद से मातम पसरा था, वहां दिवाली पर खुशियों के दीप जल उठे। अंधविश्वास में काल के गाल में समाने से बाल-बाल बचा मासूम विक्की को पुलिस सकुशल दंपती सौंप कोख उजड़ने से बचा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को विक्की जब घर आया तो रमजिता गांव रविवार की शाम दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा। बेटे की वापसी पर मां सुशीला और पिता गोविंद राजभर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने गांव के देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, दीप जलाए, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाईं। इस बार की दिवाली परिवार के लिए जिंदगी भर याद रहने वाला अनमोल तोहफा लेकर आई।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी टोला रमजिता निवासी गोविंद राजभर तीन नवंबर की रात अपनी पत्नी सुशीला और दो माह के बेटे विक्की के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे सुशीला ने मासूम को दूध पिलाया था। इसके बाद बच्चा सो गया और पति-पत्नी भी गहरी नींद में चले गए। मंगलवार सुबह जब उनकी नींद खुली तो बिस्तर से मासूम गायब था। बच्चे को गायब देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर पांच पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस ने लगातार छानबीन और सुराग जुटाने के बाद घटना के चौथे दिन दिल्ली के कश्मीरी गेट से दो माह के विक्की को एक महिला और एक युवक के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया।

रिश्तों को शर्मसार कर गई घटना
ठूठीबारी। दो माह के मासूम विक्की को जहां अपने बुआ, अपनों की गोद में सुरक्षित होना चाहिए था, उसी को लेकर ऐसी खौफनाक साजिश सामने आने से हर कोई स्तब्ध है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना ने अंधविश्वास की भयावह तस्वीर सामने रख दी। गनीमत रही कि पुलिस की सक्रियता से विक्की समय रहते सकुशल बरामद हो गया और मां सुशीला की गोद सूनी होने से बच गई।

दोगुना हुईं रमजिता गांव की खुशियां
दिवाली पर विक्की की घर वापसी ने पूरे रमजिता गांव की खुशियों को दोगुना कर दिया। दंपती गोविंद और सुशीला ने बताया कि सात सालों के बाद देवी देवताओं से मिन्नत के बाद मुझे विक्की के रूप में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुआ। मेरे कलेजे का टुकड़ा मेरा बेटा ही सबसे बड़ा धन और दिवाली का सबसे अनमोल उपहार बन गया। गोविंद राजभर के परिवार में पिता नंदलाल, माता बिरनी देवी, भाई विजय राजभर, गोपाल राजभर, अरविंद राजभर तथा भाभी फुलेसरी, शर्मिला देवी अपहरण हुए विक्की के मिल जाने से बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed