फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   तमंचे के बल पर दिनदहाड़े दंपति से लूट

तमंचे के बल पर दिनदहाड़े दंपति से लूट

Wed, 18 Jul 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Wed, 18 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर दिनदहाड़े दंपति से लूट
गांव कपेड़कटका के पास मंगलवार दोपहर लुटेरों ने दंपति को तमंचे के बल पर लूट लिया। लुटेरों 16 हजार की नकदी छीनने के साथ महिला के जेवर भी उतरवा लिए। विरोध करने पर दोनों की डंडों से पिटाई कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग गए। पीड़ित दंपति ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कपेड़कटका निवासी आरिफ अपनी पत्नी गुल्नाज व 12 वर्षीय भाई कामान को लेकर बाइक से क्षेत्र के गांव लोहरगवां निवासी अपने मामा आसीन के यहां मेहमानी खाकर मंगलवार दोपहर बाद एक बजे लौट रहे थे। बाइक ईटगांव रजबाहा मार्ग के गांव लोहरगवां के चंदा खां ईट भट्टे के कुछ आगे पहुंची ही थी, कि पहले से घात लगा कर झाडिय़ों में छिपे बैठे तीन लुटेरे आ धमके और उन लोगों ने तमंचे दिखा कर बाइक रोक ली। बाइक रुकते ही तीनों ने कनपटी पर तमंचा लगा कर कहा चुप रहो नहीं तो गोली मार दूंगा और लूटपाट करने लगे। लूटपाट का विरोध किए जाने पर लुटेरों ने डंडों से तीनों को पीटा। बदमाशों ने आरिफ की जेब से 16 हजार रुपये नकद, गुल्नाज से एक जोड़ी सोने के झूमर, एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी चांदी की पायल लूट ली। जेवर की कीमत डेढ़ लाख बताई जा रही है। पीड़ित निगोही थाने आए और तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed