फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पति की मौत के गम में युवती ने लगाई आग

पति की मौत के गम में युवती ने लगाई आग

Tue, 12 Dec 2017 12:00 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
पति की मौत के गम में युवती ने लगाई आग
मह‌िला ने अाग लगाई - फोटो : अमर उजाला
पुवायां (शाहजहांपुर)। संदिग्ध हालात में झुलसे युवक की सुबह मौत होने की खबर सुनकर गमजदा हुई उसकी पत्नी ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। हालत गंभीर होने पर आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव जुझारपुर निवासी 35 वर्षीय विजय मिश्रा ट्रक चालक था। वह शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हयातपुरा में किराए के मकान में रहता था। विजय की पत्नी 32 वर्षीय सरिता मिश्रा गांव जुझारपुर स्थित घर पर थी। विजय मिश्रा रविवार को घर आया था और घरेलू सामान खरीद कर घर रखने के बाद ट्रक लेकर बीसलपुर चला गया और वहां से शाहजहांपुर स्थित आवास पर पहुंच गया। रात में वह अपने किराये के आवास में संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से जल गया। मकान मालिक की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए बरेली ले गए। जहां विजय की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह छह बजे विजय की मौत की जानकारी घर पहुंची तो उसकी पत्नी सरिता मिश्रा ने घर के कमरे में खुद को बंद कर लिया और अपने ऊपर तेल छिड़क कर आग लगा ली। शोर होने पर पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो विजय के घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। लोग विजय के भाई संजय मिश्रा के मकान की छत से विजय के घर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर कंबल आदि डालकर आग बुझाने के बाद सरिता को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने सरिता की हालत गंभीर बताई है। जिला अस्पताल में मजिस्ट्रेट ने सरिता के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस ने गांव जुझारपुर पहुंचकर मौका मुआयना किया और मृतका के ससुर से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस
पुवायां। सरिता मिश्रा ने सुबह छह बजे ही खुद को आग लगाई थी। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे भी दी। उसको पुवायां सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने सरिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने की जरूरत नहीं समझी। पुलिस दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंची और सरिता के ससुर ओमप्रकाश मिश्रा से घटना की जानकारी ली, लेकिन उन्होंने कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस जांच की औपचारिकता पूरी कर लौट गई। दोपहर बाद सीओ मंगल सिंह रावत ने भी गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया।
पति पत्नी के बीच विवाद की चर्चा
पुवायां। गांव के लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि विजय मिश्रा और उसकी पत्नी सरिता के बीच कुछ मनमुटाव था। रविवार को विजय के घर आने पर भी कुछ कहासुनी हुई थी। रात में विजय के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी घर पहुंची। सुबह विजय मिश्रा की मौत की बात पता चली तो सरिता घर के अंदर चली गई और कुछ ही दूर से उसकी चीखें सुनाई देने पर लोग अंदर गए तो कमरे के अंदर से धुआं बाहर निकलता देख दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में सरिता आग की लपटों में घिरी हुई थीं। आग बुझाकर उसे अस्पताल ले जाया गया।


लोगों का मानना है कि पुलिस को सूचना देने से वह झंझट में फंस जाएंगे। इसी कारण किसी ने सरिता के जल जाने की सूचना नहीं दी। जब सूचना मिली तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इस मामले में जांच चल रही है। सरिता के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
मंगल सिंह रावत सीओ पुवायां



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed