फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हादसे में महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल

हादसे में महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल

Sun, 05 May 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल
निगोही (शाहजहांपुर)। शादी समारोह में शिरकत करके पति और बच्चों के साथ बाइक से लौट रही महिला की बस की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि उसके पति और दोनों बच्चे घायल हो गए। पति की हालत गंभीर बताई गई है। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

निगोही कस्बे के रेलवे लाइन क्रॉसिंग के निकट गौटिया निवासी 32 वर्षीय प्रदीप अपनी पत्नी 30 वर्षीय जशोदा देवी व बेटे 10 वर्षीय करन और सात वर्षीय रंजीत के साथ थाना कांट क्षेत्र के गांव मानपुर स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार दोपहर 12 बजे खाना-पीना करके प्रदीप पत्नी-बच्चों के साथ बाइक से अपने गांव के लिए चल दिया। शाहजहांपुर- पीलीभीत मार्ग पर गांव बलेली के पास नान पेट्रोल पंप के सामने बाइक पहुंची, तभी पीछे शाहजहांपुर से निगोही की ओर जा रही प्राइवेट बस ने बाइक चपेट में ले लिया। इससे बाइक सहित पति-पत्नी व दोनों बच्चे काफी दूर तक रोड पर घिसटते चले गए। इस हादसे में जशोदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति और दोनों बच्चे घायल हो गए। हादसे में प्रदीप को गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि दोनों बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं। चालक बस छोड़ कर भाग गया। घायल प्रदीप और उसके बच्चों को निगोही सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने प्रदीप को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया और दोनों बच्चों करन व रंजीत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक जशोदा देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed