{"_id":"6ace632489be8582bb04c78b","slug":"rewarded-criminal-involved-in-firing-at-a-liquor-shop-arrested-illegal-pistol-and-cartridges-seized-sirsa-news-c-128-1-sir1013-166716-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शराब ठेके पर फायरिंग का इनामी आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शराब ठेके पर फायरिंग का इनामी आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद
Tue, 13 Oct 2026 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। शेरगढ़ स्थित शराब ठेके पर फायरिंग और हत्या के प्रयास के मामले में एक हजार रुपये के इनामी बदमाश मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एवीटी स्पेशल स्टाफ और सीआईए डबवाली की संयुक्त टीम ने आरोपी को गांव सकता खेड़ा से 32 बोर की अवैध पिस्तौल के साथ दबोचा। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कथित हथियार सप्लायर हर्ष को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार मनोज को गुप्त सूचना और कार्रवाई के तहत पकड़ा गया। तलाशी में हथियार मिलने पर थाना सदर डबवाली में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एक अगस्त को शेरगढ़ स्थित शराब ठेके पर फायरिंग और हत्या के प्रयास के मामले में थाना शहर डबवाली में भी प्राथमिकी दर्ज है। संवाद