फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of bringing a young woman under the pretext of marriage; dispute arose after an Aadhaar card was requested.

Meerut News: शादी का झांसा देकर युवती को लाने का आरोप, आधार कार्ड मांगने पर हुआ विवाद

Tue, 13 Oct 2026 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Accusation of bringing a young woman under the pretext of marriage; dispute arose after an Aadhaar card was requested.
नोट:- अलीगढ़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----------
- सकौती हाईवे पर युवती से मारपीट करते मिला युवक
- युवा बजरंग दल के प्रांत प्रमुख ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए दोनों को पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला(मेरठ )। सकौती में मंगलवार को शादी का झांसा देकर युवती को लाने और फिर विवाद होने का मामला सामने आया। दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे-58 पर युवक को युवती के साथ मारपीट करते देख युवा बजरंग दल के प्रांत प्रमुख आदेश चौधरी ने हस्तक्षेप किया। आरोप है कि युवती ने युवक से आधार कार्ड मांगा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला सामने आने के बाद लव जिहाद की आशंका जताई गई। दौराला थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

आदेश चौधरी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह सकौती हाईवे पर पहुंचे तो एक युवक युवती को थप्पड़ मार रहा था। उन्हें देखकर युवक रोडवेज बस में बैठकर वहां से चला गया। इसके बाद आदेश चौधरी ने युवती से बातचीत की। युवती ने बताया कि वह अलीगढ़ के सूत मिल चौराहा स्थित शिवाजी पुरम की रहने वाली हिंदू है, जबकि युवक मुस्लिम है। युवती का आरोप है कि युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ लाया था। उसने युवक से आधार कार्ड मांगा तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और युवक ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आदेश चौधरी ने युवक से फोन पर संपर्क कर उसे मौके पर बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने सुपुर्द ले लिया। युवक मंसूरपुर का रहने वाला बताया गया है।
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवती के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed