फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला पिता गिरफ्तार

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला पिता गिरफ्तार

Thu, 18 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला पिता गिरफ्तार
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला पिता गिरफ्तार
विज्ञापन

मुड़िया पमार। मोबाइल रखने का विरोध करने पर गर्वापुर निवासी शेखर ने शनिवार की रात तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व शव को अन्यत्र ले जाने के आरोप में मृतक के पिता भाईलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

17 वर्षीय शेखर का गोली लगा हुआ शव गांव के पश्चिम गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। मृतक की जेब से 12 बोर कारतूस का एक खोखा भी बरामद हुआ था। घटना का खुलासा करते हुए इंस्पेक्टर विरजाराम ने बताया कि मृतक शेखर से मोबाइल रखने के कारण उसका पिता भाईलाल अक्सर नाराज रहा करता था। शनिवार की शाम भी इसी बात को लेकर पिता ने उसे डांट दिया जिसके बाद शेखर ने घर के भीतर ही 12 बोर के तमंचे से खुद को गोली मार ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि शेखर के घायल हो जाने के बाद उसके पिता भाईलाल ने शेखर के मोबाइल से ही गांव के दो लोगो को अलग-अलग कॉल करके गाड़ी मंगाने का प्रयास किया। देर तक वाहन की व्यवस्था न हो पाने के कारण शेखर ने वहीँ दम तोड़ दिया। इसके बाद पिता भाईलाल ने शव को ले जाकर गांव के पश्चिम गन्ने के एक खेत में डालकर खून से सने कपड़े व शेखर की मोबाइल के सिम को खन्नौत नदी में फेंककर तमंचे को स्कूल के पीछे एक खेत में छिपा दिया। इंस्पेक्टर विरजा राम ने बताया कि घटना स्थल पर गए खोजी कुत्ते ने जब खन्नौत की तरफ दौड़ लगाई, उसी समय पूरा प्रकरण स्पष्ट होने लगा था लेकिन सर्विलांस के जरिये शेखर की कॉल डिटेल के बाद जब गांव के दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो पूरी घटना साफ हो गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा व मृतक का मोबाइल बरामद करते हुए पिता भाई लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed