{"_id":"596f54464f1c1bb61b8b4748","slug":"71500468294-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलेंडर भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
Updated Wed, 19 Jul 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। रसोई गैस के सिलेंडर लेकर माधौटांडा जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खुटार में थाने के पास पलट गया। गनीमत रही कि घटना रात में हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी कुलदीप गैस सिलेंडर से भरा ट्रक लेकर पीलीभीत के माधौटांडा जा रहा था। चालक के अनुसार रात लगभग तीन बजे झपकी लग जाने से ट्रक खुटार थाने की ओर उतर गया। झटका लगने पर उसकी आंख खुली तो उसने ट्रक को नियंत्रित करने का प्रयास किया तो ट्रक पलट गया। तेज आवाज होने पर थाने के तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और चालक को ट्रक के केबिन से बाहर निकालकर थाने में बैठा लिया है।
ट्रक की चपेट में आने से दो खोखे टूट गए और पीडब्लूडी की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। जिस स्थान पर ट्रक पलटा है, वहां दिन में भारी भीड़ रहती है। हादसे के समय दिन होता तो बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। थाना इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।