{"_id":"6afa07fe9143f73f8c0e451a","slug":"listened-to-the-problems-of-traders-assured-solutions-hisar-news-c-21-hsr1020-992913-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव लाडवी-मोठसरा के बीच शनिवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गांव जुगलान निवासी विजय (36) की मौत हो गई। वह राजमिस्त्री को उसके गांव छोड़कर लौट रहा था। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। मृतक तीन बच्चों का पिता था।
गांव जुगलान निवासी रतन सिंह ने आदमपुर थाना पुलिस को बताया कि विजय उसका मौसी का लड़का था। वह गांव में अपने नए मकान का निर्माण करवा रहा था। इसके लिए उसने मजदूर और राजमिस्त्री लगा रखे थे। शनिवार को काम खत्म होने के बाद विजय राजमिस्त्री को बाइक पर बैठाकर गांव लाडवी छोड़ने गया था।
वहां से लौटते समय तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। आदमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हिसार के जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई उमेद सिंह ने बताया कि रविवार सुबह रतन सिंह के बयान पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।