Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The entire village is grief-stricken following the untimely death of Sandeep Kumar.

Sant Kabir Nagar News: संदीप कुमार की असमय मौत से पूरे गांव के लोग गमगीन

Mon, 16 Nov 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The entire village is grief-stricken following the untimely death of Sandeep Kumar.
संदीप कुमार की फाइलफोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरैया। युवा उपनिरीक्षक संदीप कुमार की असमय मौत से पूरे गांव के लोग गमगीन हैं। रविवार को गार्ड ऑफ ऑनर के बाद जब उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई तो हर आंख नम हो गई। कुआनो नदी के तट पर बड़े भाई अनूप कुमार ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक मौजूद रहे। बलिया के चितबड़ागांव थाने में तैनात 2023 बैच के उपनिरीक्षक संदीप कुमार (28) की ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार को मौत हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान सबसे मार्मिक दृश्य नौ माह के मासूम बेटे शशांक का रहा। पिता की अर्थी के पास वह आसपास जुटे लोगों को निहारता रहा।
उसे इस बात का अहसास तक नहीं था कि उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है, जिस पिता की गोद में खेलकर उसे बड़ा होना था, वह अब नहीं आएंगे। मासूम की निगाहों को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

संदीप की पत्नी रागिनी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। विलाप करते हुए वह कह रही थीं कि अब उनका जीवन कैसे कटेगा, उनका सहारा कौन बनेगा और नौ माह के मासूम की परवरिश कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं था। आसपास मौजूद महिलाएं उन्हें संभालने और ढाढ़स बंधाने का प्रयास करती रहीं लेकिन हर किसी की आंखों से आंसू छलक रहे थे।
उधर, मां कमलावती के बुढ़ापे का सहारा भी छिन गया, जिस बेटे से उन्हें जीवन के अंतिम पड़ाव में सहारा मिलने की उम्मीद थी, उसी की अर्थी को कंधा देने की पीड़ा उन्हें सहनी पड़ी। एक ओर पत्नी की उजड़ती दुनिया, दूसरी ओर मां का असहनीय दुख और तीसरी ओर पिता के स्नेह से अनजान मासूम शशांक का चेहरा देखकर अंतिम संस्कार स्थल पर मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो उठा।

संदीप के असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीछे पत्नी, मां और महज नौ माह का बेटा रह गए हैं। परिवार के इस दर्द को देखकर पूरा गांव शोक में डूबा रहा। हर किसी की जुबां पर एक ही बात थी कि इतनी कम उम्र में संदीप का यूं चले जाना परिवार के लिए कभी न भरने वाला घाव छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed