{"_id":"5ca3b1cabdec221441198d4e","slug":"61554231754-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेट नाइट खबर-दबिश देने पहुंचे स्वाट के सिपाहियों को महिलाओं ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेट नाइट खबर-दबिश देने पहुंचे स्वाट के सिपाहियों को महिलाओं ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाने के मोहल्ला नई बस्ती रेती में मंगलवार देर रात पुलिस की स्वॉट टीम के सिपाहियों से महिलाओं और स्थानीय लोगों ने मारपीट कर दी। एक व्यक्ति को भी पुलिस से छुड़ा लिया। हालांकि, पुलिस अधिकारी मारपीट की बात से इंकार कर रहे हैं। सिर्फ तकरार की बात मान रहे हैं।
आरसी मिशन थाने के मोहल्ला नई बस्ती रेती में राजकुमार नाम का युवक रहता है। राजकुमार आपराधिक प्रवृत्ति का है। मंगलवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे मुखबिर की सूचना पर स्वाट के सिपाही विजय सिंह और भानू सिंह नई बस्ती रेती स्थित राजकुमार के घर अवैध असलहे बनाए जाने की सूचना पर पहुंचे। राजकुमार तो घर पर नहीं मिला। उसके घर पर बैठे एक अन्य व्यक्ति को सिपाही हिरासत में लेकर आने लगे। इसी दौरान घर की महिलाएं आ गईं। महिलाओं ने पुलिस से मोर्चा लेते हुए सिपाहियों से मारपीट कर युवक को छुड़ा लिया। स्वॉट सिपाहियों से मारपीट की सूचना पर एसओ आरसी मिशन जय शंकर सिंह, एसआई रामानंदन मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन सिपाहियों से मारपीट करने वाले यहां से निकल चुके थे। देर रात तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। एसओ जयशंकर सिंह का कहना है कि स्वॉट टीम के सिपाही बिना थाने में सूचना राजकुमार के घर गए थे। इस बारे में उनको कुछ नहीं पता था। मोहल्ले में हंगामे की सूचना पर वह आए तब पूरी घटना के बारे में मालूम हुआ।
पहले भी हो चुकी हैं पुलिस पर हमले की वारदातें
शाहजहांपुर। पुलिस पर हमला कर मारपीट का यह मामला नया नहीं है। आरसी मिशन थाने के ही चकपरमाली में स्वॉट टीम पर पथराव किया गया था। सिपाहियों से भी मारपीट की गई थी। करीब पांच महीने पहले हुई इस वारदात के बाद हाल ही में दो मार्च को सराय काइयां मोहल्ले में पुलिस पर हमला हुआ था। मोहल्ले में रहने वाले जिला बदर अपराधी शिव कुमार के घर पर होने की सूचना पर पुलिस यहां पहुंची थी। यहां पुलिस टीम के साथ मारपीट कर दी गई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
नई बस्ती में रहने वाला राजकुमार नाम का व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है। सिपाही उसके नाम-पते की शिनाख्त करने पहुंचे थे। सिपाहियों से मारपीट की घटना नहीं हुई, कहासुनी होने की बात संज्ञान में आई है। जांच कराई जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दिनेश त्रिपाठी, एसपी सिटी