फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Miscreants fight with police officials at police station

थाने में एसओ से हाथापाई, दरोगा की वर्दी फाड़ी

Sat, 30 Jun 2018 12:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Sat, 30 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
Miscreants fight with police officials at police station
रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में समझौता वार्ता के दौरान एक पक्ष के लोग थाने में पुलिस से ही भिड़ गए। इन लोगों ने न सिर्फ एसओ से हाथापाई की बल्कि दरोगा की वर्दी भी फाड़ दी। सिपाहियों से भी मारपीट की। सूचना पर सीओ जलालाबाद संदीप सिंह और एसडीएम वैभव शर्मा ने मौके पर पहुंच कर मामले में जानकारी ली। अरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो लोग भाग निकले।
विज्ञापन

कलान कस्बा निवासी इरशाद उर्फ बंबइया के कस्बे के ही खुर्शीद पर 72 हजार रुपये उधार आ रहे थे। आरोप है कि जब उसने रुपयोें के लिए तकादा किया तो अलीदराज, उसके बेटे खुर्शीद आलम, मुनीष और इदरीश ने गालीगलौज करते हुए उसे गाड़ी में डाल लिया। गाड़ी में डालकर उसे आंधीदेही ले गए। यहां मारपीट कर गाड़ी से फेंक दिया। इस दौरान उसकी चेन भी लूट ली। इरशाद ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी थी। एसआई संदेश यादव ने शुक्रवार को इन सभी को थाने बुलाया था। उन्हाेंने दोनों पक्षों की बात सुनी और आपसी बातचीत से सुलह-समझौता करने का सुझाव दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान इनमें तकरार हो गई और थाने में ही हाथापाई होने लगी। एसओ इंद्रजीत भदौरिया ने थाने में हाथापाई होने पर नाराजगी जताई तो अलीदराज, खुर्शीद, मुनीष और इदरीश ने एसओ से ही हाथापाई कर दी।
विज्ञापन

एसओ से हाथापाई होने पर थाने में हड़कंप मच गया। एसआई संदेश सिंह ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उनको भी पीटा और वर्दी भी फाड़ दी। थाने में अन्य सिपाहियों से भी हाथापाई की और कई कागजात भी फाड़ दिए। पुलिस ने किसी तरह दबंगों पर काबू किया। मामले में एसआई संदेश यादव की ओर से सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस से मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इधर, इरशाद उर्फ बंबइया की तहरीर पर भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अलीदराज और उसके बेटे खुर्शीद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मुनीश और इदरीश यहां से भाग निकले। इरशाद उर्फ बंबइया से लूटी गई चेन भी पुलिस ने खुर्शीद से बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के मामले में भी आरोपी है खुर्शीद
पुलिस से भिड़ने और दरोगा की वर्दी फाड़ने के मामले में आरोपी खुर्शीद एक हत्या के मामले में भी आरोपी है। करीब आठ महीने पहले उसने एक बालक की हत्या कर दी थी। वह इस मामले में जेल भी किया। जमानत पर बाहर चल रहा है। शुक्रवार को ताजा मामले में गिरफ्तारी होने पर जब पुलिस उसे जेल ले जा रही थी तभी उसने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए अपना सिर दीवार में मारकर फोड़ लिया। आठ महीने पहले भी जेल जाते वक्त खुर्शीद ने इसी तरह अपना सिर फोड़ लिया था। इससे पुलिस दबाव में आ गई थी।


आरोपियों के खिलाफ ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मियों से मारपीट, सरकारी काम में रुकावट डालने की धाराओं में एसआई संदेश यादव की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इरशाद की तहरीर पर भी लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बाकी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-इंद्रजीत भदौरिया, एसओ-कलान

सपा जिलाध्यक्ष डीएम-एसपी से मिले, एसओ पर आरोप

कलान थाने में कस्बे के खुर्शीद आलम और उसके पिता अलीदराज के खिलाफ पुलिस ने मारपीट और लूट के मामले को फर्जी बताते हुए सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा से मुलाकात की। सपा जिलाध्यक्ष ने मामले में जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। खुर्शीद सपा कार्यकर्ता है। खुर्शीद और उनके पिता को एसओ इंद्रजीत भदौरिया ने फोन करके थाने बुलाया गया। यहां दोनों को पीटा गया। बाद में फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इससे पहले भी जिले में कई सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुद्दे दर्ज किए जा चुके हैं। अगर सपाइयों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो जिले भर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed