{"_id":"5abe46184f1c1bcf618b4880","slug":"61522419224-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्न क्रय केंद्र पर सुपरवाइजर को पीटा, फायरिंग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अन्न क्रय केंद्र पर सुपरवाइजर को पीटा, फायरिंग की
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Fri, 30 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : SELF
थाना गढ़िया रंगीन के गांव डभौरा स्थित द्वारिकेश चीनी मिल के सुपरवाइजर की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि जान से मारने और दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग भी की गई। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीलीभीत के थाना न्यूरिया के गांव हुसैनपुर निवासी वीरेंद्रपाल सिंह बरेली के फरीदपुर स्थित द्वारिकेश चीनी मिल में सुपरवाइजर हैं। वीरेंद्रपाल सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे वह गढ़िया रंगीन के गांव डभौरा स्थित मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर गए थे। वह यहां काम निपटा रहे थे तभी गांव रुद्रपुर के वीरपाल और धीरपाल बाइक से आए। दोनों गाली-गलौज करने गले। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। जेब से निकाल कर मोबाइल तोड़ दिया। वह जान बचाकर भागे तो फायर कर दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। एसओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि वीरेंद्रपाल सिंह की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन