{"_id":"6af76e79e2605fd642056b01","slug":"when-his-wife-refused-to-go-to-her-in-laws-home-the-husband-set-fire-to-the-motorcycle-he-had-received-as-dowrywhen-his-wife-refused-to-go-to-her-in-laws-home-the-husband-set-fire-to-the-motorcycle-he-had-received-as-dowry-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-177757-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पत्नी ने ससुराल जाने से किया इन्कार तो दामाद ने फूंक दी दहेज में मिली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पत्नी ने ससुराल जाने से किया इन्कार तो दामाद ने फूंक दी दहेज में मिली बाइक
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द में पत्नी द्वारा ससुराल जाने से इन्कार करने से गुस्साए दामाद ने ससुराल के दरवाजे पर खड़ी अपनी ही दहेज की बाइक में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बताते हैं कि गांव शाहपुर खुर्द निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी करीब ढाई साल पहले करीबी गांव निवासी युवक के साथ की थी। कुछ समय से पति-पत्नी के बीच आपसी अनबन चल रही थी, जिसके चलते उनकी बेटी इन दिनों अपने मायके में ही रह रही थी। बृहस्पतिवार की शाम को दामाद अपनी पत्नी को वापस विदा कराकर ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा था। लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से साफ इन्कार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर पति ने बाहर खड़ी अपनी उस बाइक को आग के हवाले कर दिया, जो उसे शादी में दहेज के रूप में मिली थी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पीआरवी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।