{"_id":"6af76f300a418d1b53030a86","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-162203-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भट्ठे के ऑफिस में अचानक किया हमला, नहीं संभल सके प्रधान और भाई, छाती में टक्कर से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भट्ठे के ऑफिस में अचानक किया हमला, नहीं संभल सके प्रधान और भाई, छाती में टक्कर से हुई मौत
विज्ञापन
हलालपुर गांव में विलाप करते मृतक संजीव के परिजन। संवाद
छपरौली। हलालपुर गांव के भट्ठे पर शुक्रवार की सुबह हुए झगड़े में प्रधान सुधीर को उम्मीद नहीं थी कि चाचा उदयराज, चचेरे भाई सन्नी और आर्यन इस तरह हमला कर देंगे। तीनों ने अचानक ही भट्ठे के ऑफिस में घुसकर बुग्गी के खलवों से हमला कर दिया, जिससे वे संभल नहीं सके। उन्होंने बचने का प्रयास किया तो सन्नी ने भागकर सिर से संजीव की छाती में टक्कर मार दी। इसके बाद जमीन पर गिरे संजीव दोबारा नहीं उठ पाए और उनकी मौत हो गई।
प्रधान सुधीर ने बताया कि घटना के समय उनके दोनों भाई संजीव, राजीव, मुनीम देवेंद्र और जेसीबी चालक दीपक वहां मौजूद थे। शुक्रवार की सुबह चालक दीपक जेसीबी मशीन लेकर जा रहा था। उसने रास्ते में खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने के लिए कहा तो पहले उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद मुनीम के साथ भी अभद्रता की। थोड़ी देर बाद ऑफिस में आकर गाली-गलौज करने लगे।
उन्होंने चाचा और चचेरे भाइयों को समझाकर शांत कराने का प्रयास भी किया, लेकिन वे नहीं माने। उन्हें लग रहा था कि थोड़ी देर बाद मामला शांत हो जाएगा लेकिन चाचा और चचेरे भाइयों के इरादे अलग थे और उन्होंने हमला कर दिया। संजीव तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके परिवार में पत्नी और बेटा ध्रुव रह गए हैं।
विज्ञापन
30 साल पहले हुआ था बंटवारा, कुर्रेबंदी न होने से हुआ विवाद
प्रधान सुधीर के पिता योगराज और उसके चाचा उदयराज में करीब 30 साल पहले आपसी सहमति से 32 बीघा जमीन का बंटवारा हो गया था। दोनों के हिस्से में 16-16 बीघा जमीन आई थी। दोनों परिवार अलग-अलग मकानों में रहते हैं, जिनकी गलियां भी अलग-अलग हैं।
योगराज के परिवार में तीन बेटे सुधीर, संजीव और राजीव ने भट्ठे लगाकर कारोबार शुरू कर दिया। जमीन को लेकर उनमें कभी कोई विवाद भी नहीं हुआ। बताया गया कि जमीन की कुर्रेबंदी नहीं होने पर चाचा से विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में ढाई लाख रुपये के लेनदेन का भी विवाद बताया जा रहा है। दो साल पहले उदयराज दिल्ली पुलिस के एएसआई पद से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में रहने लगा था।
विभागीय कार्रवाई के लिए लखनऊ भेजी जाएगी रिपोर्ट
एसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि संजीव की हत्या में नामजद आरोपी सिपाही सन्नी लखनऊ में तैनात है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बागपत पुलिस ने विभागीय कार्रवाई के लिए भी रिपोर्ट तैयार कर ली, जो लखनऊ के पुलिस अधिकारियों को भेजी जाएगी।
हलालपुर गांव में पुलिस तैनात की गई
हलालपुर गांव के प्रधान के भाई की हत्या के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस बल ने हलालपुर गांव में पैदल गश्त की और वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। उधर आरोपी उदयराज के घर पर ताला लटका हुआ है।